सीमा विवाद को सुलझाने को लेकर चीन-भारत में बनी सहमति, बुलेट ट्रेन पर हुआ करार
बीजिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के दौरे पर साझा प्रेस कांफ्रेंस में चीन से भारत के रिश्ते का रूख काफी साफ रखा। उन्होंने कहा कि विवादित मुद्दों पर चीन को अपनी नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साझा प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य अंश-
- भारत और चीन के बीच 24 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए
- अगले पांच साल में चीन 20 बिलियन डॉलर का निवेश भारत में करेगा।
- मैंने चीनी कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया है।
- चीन में भारत खोलेगा योगा कॉलेज।
- दोनों देशों के लोगों आपस में संबंध बेहतर बनाने होंगे।
- सीमा विवाद पर चीन ने हमारी बात को सुना है और इसपर संवेदनशीलता दिखायी है।
- जून से नाथुला रास्ता कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए खुलेगा।
- क्लाइमेट चेंज, आतंकवाद और पश्चिम एशिया में अस्थिरता के लिए हम मिलकर काम करेंगे।
- मेरी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच के रिश्ते बेहतर होंगे।
- दोनों देश आर्थिक संबंध को बढ़ाने के लिए हाई लेवल टास्क फोर्स को बनाया जाएगा।
- मानसरोवर यात्रा के लिए चीन का धन्यवाद देता हूं, चीन के सहयोग के बाद मानसरोवर यात्रा सरल होगी।
- विवादित सीमा विवाद पर हमने बात की है।
- मुझे विश्वास है कि दोनों देशोें के अंतर्राष्ट्रीय संबंध बेहतर होंगे।
- यह साल भारत के चीन में होने का है जबकि अगला साल चीन के भारत में होने का है।












Click it and Unblock the Notifications