'अमेरिका के नाम पर युवाओं के भरोसे बचाएंगे PTI की डूबती नाव!', पाकिस्तान में पीएम इमरान का दूसरा विक्टिम कार्ड

नई दिल्ली, 2 अप्रैल। पाकिस्तान का सियासी घमासान (Pakistan Political Crisis) जल्द की खत्म होने वाला है। कल यानी रविवार को इस्लामाबाद में जो कुछ होने वाला है उस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं इमरान सरकार के हाईवोल्टेज राजनीतिक ड्रामे में अमेरिका (America) की एंट्री होती दिख रही है। पीएम इमरान खान ने विपक्ष के साथ अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाया है। विश्वास मत पर चर्चा से ठीक एक दिन प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran Khan) ने एक सार्वजनिक संबोधन में कहा कि हमारी संसद समिति ने भी उस आधिकारिक दस्तावेज को देखा है,जिसमें कहा गया है कि अगर आप इमरान को हटाते हैं तो आपके अमेरिका के साथ अच्छे संबंध होंगे।

Imran Khan

पाकिस्तान का सियासी घमासान (Pakistan Political Crisis) जल्द की खत्म होने वाला है। कल यानी रविवार को इस्लामाबाद में जो कुछ होने वाला है उस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं जनता के सामने कई बार विक्टिम कार्ड खेल चुके पाकिस्तानी पीएम इमरान खान विपक्ष पर गंभीर आरोपों को फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा है कि हमारी संसद के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं।

पीएम इमरान खान (PM Imran Khan) ने विश्वास मत पर चर्चा से ठीक एक दिन पहले एक सार्वजनिक संबोधन में विश्वास पाकिस्तान के सियासी घमासान में कल यानी रविवार का दिन अहम होने वाला है। पिछले गई दिनों से चल रही राजनीतिक उठा पटक की दिशा साफ हो जाएगी। इसके साथ पीटीआई सरकार के भविष्य का भी निर्णय हो जाएगा। इस दिन विपक्ष की ओर से इमरान सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। इससे पहले पीएम इमरान अलग- अलग राग अलाप रहे हैं।

PTI के तीनों सहयोगी दल वोटिंग से पहले हुए अलग

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से ठीक पहले पीटीआई सरकार तीनों सहयोगी दलों पीएमएल- क्यू (PML-Q), एमक्यूएम (MQM) और जम्हूरी वतन ने साथ छोड़ दिया था। पीएम इमरान हैं कि अब वे किसी भी तरह से कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते है। अब वे पाकिस्तान के युवाओं को भी सरकार के समर्थन के लिए आह्वान कर डाला। इमरान ने कहा है कि वे पाकिस्तान के युवाओं से दो दिन आंदोलन करने का आग्रह करते हैं। पीएम ने कहा कि हमें अपने देश को बाहरी ताकतों की इस साजिश के खिलाफ लड़ना है। युवाओं को पाकिस्तान के 'मीर सादिक और मीर जाफर' के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

युवाओं से 2 दिन विरोध की अपील
सेना ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan) के सामने सेना ने 3 विकल्प रखे थे। जिसमें इमरान या तो इस्तीफा दें, या फिर वे चुनाव में उतर जाएं, या फिर वे संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करें। लेकिन अब एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि इमरान के लिए ये तीनों विकल्प किसी भी मायने में फिट नहीं बैठ रहे हैं। इन तीनों स्थितियों में पीटीआई की सरकार गिरनी है। यह उन्हें शायद पता हो गया है। जिसके चलते इमरान का विक्टिम कार्ड खेलने का गेम जारी है। अब पीएम इमरान खान ने युवाओं से उनकी सरकार बचाने के लिए समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि दो दिन युवाओं को उनकी सरकार के समर्थन में उतरने का आह्वान भी किया है।

विपक्ष को अमेरिका ने दी लालच
इस्लामाबाद की रैली में विपक्ष पर लगाए गए आरोपों को एक बार फिर से दोहराया है। इमरान ने दावा किया है कि मेरे पास इस बात के सबूत हैं कि विपक्ष को सरकार गिराने के लिए अमेरिका (America) की ओर लालच दी गई है। उनसे कहा गया कि अगर पाकिस्तान में इमरान की सरकार हटा दी जाए तो अमेरिका के साथ पाकिस्तान के संबंध बेहतर हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+