Video: ईरान के तेहरान में यूक्रेन का प्लेन क्रैश, क्रू सहित सभी 170 यात्रियों की मौत

तेहरान। ईरान में तेहरान के पास एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां यूक्रेन का एक विमान बुधवार सुबह क्रैश हो गया। इस विमान में कम से कम 170 यात्री और क्रू के सदस्य सवार थे। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी टेलीविजन ने कहा, विमान में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि इसके क्रैश होने के पीछे की वजह तकनीकी खराबी हो सकती है। हादसा इमाम खोमेनई हवाईअड्डे के पास हुआ था।

विमान बोइंग 737-800 था

विमान बोइंग 737-800 था

ईरान की स्थानीय मीडिया के अनुसार विमान बोइंग 737-800 था। जो टेकऑफ के कुछ देर बार ही बुधवार सुबह क्रैश हो गया। फ्लाइटरडार फ्लाइट ट्रैकर के अनुसार, यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइन की फ्लाइट 752 को स्थानीय समयानुसार सुबह 5.15 बजे उड़ान भरनी थी। विमान यूक्रेन की राजधानी कीव में बोर्यस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जा रहा था।

क्रैश विमान का वीडियो

जानकारी के मुताबिक विमान के उड़ान भरने का समय एक घंटे विलंबित हो गया था। जिसके बाद इसने सुबह 6.12 बजे उड़ान भरी। ईरान की ISNA समाचार एजेंसी ने एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें विमान तेजी से नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद इसमें एक बड़ा धमाका होता है।

विमान का मलबा मिला

इसकी एक तस्वीर भी ISNA ने साझा की है। जिसमें विमान के टुकड़े जमीन पर चारों ओर पड़े हुए दिख रहे हैं। ईरान के विमानन संगठन के प्रवक्ता रेजा जफरजादेह ने बताया, 'राष्ट्रीय उड्डयन विभाग की जांच टीम घटना की खबर मिलते ही यहां के लिए रवाना हो गई है। हम जल्द ही आगे की जानकारी देंगे।' ये घटना ईरान द्वारा इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दागे जाने के कुछ देर बाद ही हुई है।

मृतकों में ज्यादातर ईरान के लोग

मृतकों में ज्यादातर ईरान के लोग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों में ज्यादातर लोग ईरान के रहने वाले थे। विमान के उड़ान भरने के बाद पायलट ने इसपर से नियंत्रण खो दिया। जिससे ये तुरंत क्रैश हो गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। रिपोर्ट के मुताबिक इन यात्रियों में अधिकतर ईरानी छात्र थे, जो सर्दियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस यूक्रेन लौट रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+