अब मैक्सिको में प्लेन क्रैश, 13 मरे, लास वेगास से बॉक्सिंग मैच के बाद लौट रहा था
लास वेगास। रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) के बाद अब मैक्सिको (Mexico Plane Crash) में एक प्लेन क्रैश (Plane Crash) हो गया है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। यह पैसेंजर लास वेगास (Las Vegas) से आ रहा था। इसमें एक ही परिवार के उन पांचों लोगों की भी मौत हो गई है जो बॉक्सिंग मैच को देखकर लौट रहे थे। स्थानीय मीडिया की ओर से सोमवार को इस घटना की पुष्टि की गई है। प्लेन ने रविवार को लास वेगास से टेक ऑफ किया था। इसका मलबा तलाशने के लिए एरियल सर्विलांस की मदद लेनी पड़ी। यह एक प्राइवेट जेट था।

पूरी तरह से जला जेट
कोआहुलिया की सरकार की ओर से कहा गया है कि मलबा ओकैम्पो की नॉर्दन म्यूनिसिपैलिटी में मिला है। लोकल टेलीविजन नेटवर्क मिलिएनियो की ओर से फोटोग्राफ जारी की गई है। इस फोटोग्राफ से साफ नजर आ रहा है कि पैसेंजर जेट पूरी तरह से जल गया है और इसके टुकड़े आसपास बिखर गए हैं।

आखिर बॉक्सिंग मैच
मैक्सिको की मीडिया की ओर से कहा गया है कि इसमें सवार यात्री बॉक्सिंग मैच देखकर लौट रहे थे जो मैक्सिको के बॉक्सर साउल 'कैनेलो' एलवारेज और अमेरिकी फाइटर डैनियल जैकब्स के बीच था। मैच शनिवार को हुआ था। हादसे में किस देश के नागरिक मारे गए हैं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। तीन क्रू मेंबर्स और 10 पैसेंजर्स के उपनाम कोआहुलिया सरकार की ओर से जारी किए गए हैं।इन सरनेम से पता लगता है कि जेट में सवार सभी लोग लैटिन अमेरिका के थे।

बिजनेसमैन और उनका पूरा परिवार खत्म
मैक्सिको मीडिया की ओर से पीड़ितों की उम्र 19 वर्ष से लेकर 57 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मैक्सिको के अखबार डियारिसो डे यूकाटन ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया है कि जो लोग मारे गए हैं उनमें 55 वर्ष के एक बिजनेसमैन लुईस ओक्टाविायो रेयस डोमिनग्यूज, उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चे भी हैं।

रडार से गायब हुआ था जेट
कनाडा के बॉम्बार्डियर इंक की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि हादसे में जो जेट क्रैश हुआ है वह चैलेंजर 601 था। बयान के मुताबिक प्लेन मैक्सिको के शहर मॉनक्लोवा से जब 150 नॉटिकल मील दूर था तभी गायब हो गया था। कंपनी ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए अपनी संवेदनाएं जताई हैं।












Click it and Unblock the Notifications