चीन ने भारत से PLA सैनिक को तुरंत वापस करने को कहा, 'अंधेरे में रास्ता भटक गया था'
China Asked to Return PLA Soldier: चीन ने भारतीय सेना द्वारा लद्दाख में गिरफ्तार किए गए पीएलए सैनिक को तुरंत वापस लौटाने की मांग की है। पीएलए सैनिक को शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख के चुशुल सेक्टर में गुरुंग हिल के पास भारतीय सीमा में घूमता देखकर भारतीय सेना ने गिरफ्तार कर लिया था। चीनी सेना के मुखपत्र पीएलए डेली द्वारा चलाए जा रहे एक न्यूज पोर्ट चाइना मिलिट्री ऑनलाइन ने शनिवार को लिखा कि पीएलए सैनिक अंधेरे और जटिल भौगोलिक स्थितियों के चलते रास्ता भटक गया था।

Recommended Video
चाइना मिलिट्री ऑनलाइन ने लिखा कि अंधेरे और जटिल भौगोलिक स्थितियों के चलते चीनी पीपल्स लिबलेशन आर्मी (PLA) फ्रंटियर डिफेंस फोर्स का एक जवान चीन-भारत सीमा पर शुक्रवार सुबह रास्ता भटक गया था। पीएलए फ्रंटियर फोर्स ने इसकी जानकारी भारत की ओर पहुंचाई थी ताकि खोए हुए चीनी सैनिक को खोजने में मदद कर सकें।
पकड़ी गई थी जानकारी
इसमें आगे कहा गया है कि भारत ने चीनी सैनिक के गायब होने के दो घंटे बाद ही उसके पकड़े जाने की जानकारी दी थी। न्यूज पोर्टल में लिखा गया है कि भारत ने ये भी कहा था कि उच्चाधिकारियों से निर्देश प्राप्त होने के बाद चीनी सैनिक को चीन को वापस कर देंगे।
चीनी मिलिट्री के पोर्टल में आगे कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों को तुरंत चीनी सैनिक को चीन को सौंप देना चाहिए और सीमा क्षेत्र में मिलकर शांति बनाए रखनी चाहिए।
शनिवार को भारतीय सेना ने जानकारी दी थी कि 8 जनवरी 2021 की सुबह एक चीनी सैनिक एलएसी पार कर चला गया आया था जिसे भारतीय सैनिकों ने हिरासत में ले लिया था। चीनी सैनिक के साथ नियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
पिछले साल चीन के साथ संघर्ष और चीन द्वारा बड़ी संख्या में एलएसी पर सैनिकों को भेजने के बाद भारत ने भी एलएसी पर भारी मात्रा में सेना की तैनाती की है। दोनों देश के सैनिक एलएसी पर इस कड़ाके की सर्द में जमे हुए हैं। ऐसे में कई बार ये सैनिक रास्ता भटककर दूसरे की सीमा में पहुंच जाते हैं। जिसके बाद इन सैनिकों से पूछताछ की जाती है। पूछताछ में संतुष्ट होने के बाद अधिकारी इन्हें वापस दूसरे देश की सेना को सौंप देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications