पिरान्हा ने Beach पर मचाया जमकर आतंक, जलदैत्य ने पलक झपकते ही मार डाले चार लोग
दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे में पिरान्हा मछलियों के हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हो गये हैं।
पराग्वे, जनवरी 07: समुद्री राक्षस और जलदैत्य के नाम से कुख्यात पिरान्हा मछली ने पराग्वे में चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। बीच में पिरान्हा मछली ने जिस तरह से कोहराम मचाया है, वो खौफनाक है। पिरान्हा मछली, मछलियों की उस प्रजाति में से एक है, जो इंसानों का भयानक नुकसान करती है और ये पलक झपकते इंसानों का जान ले सकती है, लिहाजा पिरान्हा मछली को शार्क से भी ज्यादा खतरनाक कहा जाता है।

पराग्वे में पिरान्हा का आतंक
दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे में पिरान्हा मछली का आतंक देखने को मिला है, जिसने पराग्वे में शोक की लहर फैला दी है और चार समुद्री तैराकों को मौत के घाट उतार दिया है। दरअसल, पराग्वे में ठंड के मौसम में सूरज की गर्मी निकलने के बाद बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जुटे थे और नदी के तट पर गर्मी का आनंद ले रहे थे और ये हादसा नये साल के मौके पर जश्न मनाने के दौरान हुआ है। जब 22 साल का एक युवक नदी में नहा रहा था और पिरान्हा मछली ने हमला कर दिया।

4 की मौत, 20 घायल
रिपोर्ट के मुताबिक, नदी में नहाते समय पिरान्हा मछली ने लोगों पर हमला कर दिया और 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि कम से कम 20 लोग गंभीर घायल हो गये हैं। जलदैत्य मछली के हमले के बाद नदी के किनारे खौफ का माहौल कायम हो गया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले पिरान्हा के हमले में 22 साल का एक युवक गायब हो गया था और उसे तलाशने कीकोशिश की जा रही थी, लेकिन वो कहीं नहीं मिला। जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को लापता युवक के बारे में खबर दी और फिर कुछ देर के बाद 22 साल के युवक का शव काफी ज्यादा खराब हालत में बीच के किनारे मिला।

नहाने के दौरान हमला
रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि, पिरान्हा मछली ने नहाने के दौरान 22 साल के युवक पर जानलेवा हमला किया था और फॉरेंसिक जांच के दौरान पता चला कि, पिरान्हा मछली ने युवक को बुरी तरह से काट दिया था। पिरान्हा मछली के आक्रामक होने की घटनाएं अकसर सामने आती रहती हैं और पराग्वे में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आईं हैं। इससे पहले भी 49 साल के एक शख्स को पिरान्हा मछली ने इसी तट पर मौत के घाट उतार दिया था और उसके शरीर को पिरान्हा मछलियों ने काफी बुरी तरह से जख्मी कर दिया था।

आक्रामक होती मछलियां
22 साल के युवक के साथ साथ टेबीक्यूरी नदी के पास भी पिरान्हा मछलियों ने दो और लोगों को मार डाला है, जिसके बाद क्लब के मैनेजर ने कहा है कि, अब पानी में कैमिकल डालने पर विचार किया जा रहा है, ताकि पिरान्हा मछलियां आम लोगों से काफी दूर रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, पिरान्हा मछली ने इन दिनों से कम से कम 20 से ज्यादा लोगों को गंभीर जख्मी किया है और कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

क्यों करती हैं हमला?
जीवविज्ञानी ने कहा कि, ये मछली एक तरह से हत्यारी मछली होती है और मुख्य रूप से पराना और पराग्वे नदियों में मौजूद हैं। जीव विज्ञानियों का कहना है कि, पीड़ितों पर अचानक हमला करने के लिए ये मछलियां पानी के अंदर मौजूद पौधों के बीच छिप जाती हैं और फिर एक साथ झुंड बनाकर हमला करती हैं, जिससे लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिल पाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि, अकसर प्रजनन के मौसम में पिरान्हा मछलियां हमला करती हैं और उस वक्त नर पिरान्हा मछलियां काफी ज्यादा हमलावर हो जाती हैं और शरीर को बुरी तरह से काट देती हैं।
लोगों के लिए चेतावनी जारी
स्थानीय लोगों को अब प्रजनन के मौसम के दौरान नदियों में स्नान करने से बचने की चेतावनी जारी कर दी गई है और नदी में ज्यादा देर तक नहाने से मना किया गया है और जिन क्षेत्रों में अभी पिरान्हा मछलियां मौजूद हैं, उस तरफ लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि, ये मछलियां अपने अंडों को पौधों के पीछे छिपाकर रखती हैं और अगर उस तरफ कोई नहाने जाता है, तो ये मछलियां काफी ज्यादा आक्रामक हो जाती हैं और फिर हमला कर देती हैं। इससे पहले ही पिरान्हा मछली ने इसी नदी तट पर एक शख्स के पैरों का अंगूठा ही काट डाला था।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications