मक्का में फर्श पर बैठकर गेम खेल रही चार महिलाओं की फोटो वायरल, खड़ा हुआ नया विवाद
सऊदी अरब में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगी हैं। इन पाबंदियों के बीच कुछ महिलाओं ने ऐसा कुछ कर दिया जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर होने लगे हैं। चार महिलाओं की मक्का में बैठकर गेम खेलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर ने नए विवाद को जन्म दे दिया है।
Recommended Video


मक्का। सऊदी अरब में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगी हैं। फिल्में न देखने से लेकर घर से बाहर उन्हें बुर्के में रहना पड़ता है। इन पाबंदियों के बीच कुछ महिलाओं ने ऐसा कुछ कर दिया जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर होने लगे हैं। चार महिलाओं की मक्का में बैठकर गेम खेलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। कई लोगों ने महिलाओं के गेम खेलने को गलत बताया है।

जमीन पर बैठकर गेम खेल रही महिलाएं
मुस्लिमों की सबसे पवित्र जगह मानी जाने वाली मक्का में चार महिलाओं की गेम खेलती हुई तस्वीर वायरल हो गई है। चार महिलाएं बुर्के में जमीन पर बैठकर गेम खेल रही हैं। इस तस्वीर में जमीन पर कई महिलाएं बैठी हुई हैं लेकिन इन चार महिलाओं के गेम खेलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। फोटो इतनी वायरल हो गई है कि मक्का के अधिकारियों ने इसपर बयान जारी किया है।

अधिकारियों की बात मानकर हटीं महिलाएं
अधिकारियों के दिए बयान के अनुसार, 'पिछले शुक्रवार राज 11 बजे के आसपास सिक्योरिटी अधिकारियों ने परिसर में 4 महिलाओं को सीक्योंस बोर्ड गेम खेलते हुए देखा। हमने तुरंत महिला सिक्योरिटी अधिकारियों को वहां भेजा जिन्होंने उन्हें जगह की पवित्रता बताते हुए ऐसा न करने के लिए कहा।' महिला अधिकारियों की बात सुनकर वो महिलाएं वहां से चली गईं। इसके बाद से ही इन महिलाओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

सोशल मीडिया पर खड़ा हुआ नया विवाद
सोशल मीडिया पर इनकी फोटो वायरल होने के बाद से नया विवाद खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि इतनी पवित्र जगह पर महिलाओं को ऐसा नहीं करना चाहिए था। उनका व्यवहार ठीक नहीं था। वहीं कई लोगों ने महिलाओं का बचाव किया है। इससे पहले साल 2015 में कुछ युवाओं की मस्जिद-ए-नाबवी में कार्ड खेलते हुए तस्वीर वायरल हुई थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications