व्लादिमीर पुतिन की निजी बख्तरबंद ट्रेन के अंदर की तस्वीरें आईं सामने, जिम-सैलून और मूवी थिएटर की सुविधा, देखें

Vladimir Putin Private Armored Train Inside Photos: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शानदार बख्तरबंद ट्रेन के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं। खोजी पत्रकारिता करने वाली वेबसाइट डोजियर सेंटर ने इन तस्वीरों को पब्लिक किया है। इन तस्वीरों में राष्ट्रपति पुतिन की ट्रेन बेहद शानदार लग रही है।

सुविधा देख लोग हैरान

ट्रेन में कई चीजों की सुविधा है। इन सुविधाओं को देख लोग हैरान हो रहा हैं कि ट्रेन में इतनी सारी चीजों की सुविधा मिल रही है। ट्रेन में पर्सनल ब्यूटी सैलून के साथ-साथ मेडिकल सुइट और अत्याधुनिक उपकरणों वाला एक जिम भी है। जिसमें एक स्टेप प्लेटफॉर्म और एक हाइपरएक्सटेंशन मशीन शामिल है।

व्लादिमीर पुतिन की निजी ट्रेन के अंदर की तस्वीरें आईं सामने
Photo Credit:

मेडिकल इक्विपमेंट की भी सुविधा

ट्रेन में 3.75 मिलियन पाउंड का बाथरूम बना है, जिसमें एक फैंसी शॉवर है। जो सुगंधित फोम सेटिंग से परिपूर्ण है। ट्रेन के अंदर एंटी-एजिंग उपकरण भी लगा है। लंग वेंटिलेटर, डिफाइब्रिलेटर और रोगी को मॉनिटर करने वाला पल्स रेट और टेम्परेचर मापने वाला यंत्र लगा है।

ट्रेन के अंदर गाड़ी से चलते हैं पुतिन

समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रेन में राष्ट्रपति के लिए 22 गाड़ियां हैं। राष्ट्रपति पुतिन के लिए रेस्तरां, गैरेज, सैलून और खेल, मनोरंजन स्थलों में लगी हैं। ट्रेन के अंदर पुतिन गाड़ी से चलते हैं। इस ट्रेन को बनाने में 6.8 बिलियन रूबल खर्च हुए हैं।

2021 से ट्रेन के उपयोग में तेजी

द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन-रूस के युद्ध के बीच पुतिन ट्रेन का अधिक इस्तेमाल करने लगे हैं। डोजियर सेंटर ने पहले सूत्रों के हवाले से कहा था कि पुतिन ने 2021 के बाद से ट्रेन का तेजी से उपयोग किया है। क्योंकि इसे विमानों की तरह ट्रैक नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 'मॉस्को से भाग गये थे पुतिन', वैगनर के विद्रोह से डर गये थे रूसी राष्ट्रपति, पूर्व रूसी बिजनेसमैन का दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+