फिलीपींस के कैथलिक कैथेड्रल में 2 बम धमाके, 27 लोगों की मौत, 77 घायल
नई दिल्ली। फिलीपींस में दक्षिण पश्चिमी प्रांत सुलु के जोलो स्थित एक गिरजाघर में रविवार सुबह दो भीषण बम धमाके हुए। इन धमाकों में मरने वाली की संख्या बढ़कर 27 हो गई है जबकि 77 लोगों के घायल होने की खबर है। इसके पहले, एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, इन धमाकों में 19 लोगों की मौत की खबर आई थी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, और धमाके में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार की सुबह शहर के कैथेड्रल में जब बड़ी संख्या में लोग मास प्रेयर के लिए जुमा हुए थे, उसी वक्त बम धमाका हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। अभी तक इन धमाकों की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले में घायल सभी 77 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि पहला बम कैथड्रेल के अंदर फटा और आसपास अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे थे। धमाके की आवाज सुनकर जब तक बाहर के लोग कुछ समझ पाते उसी वक्त दूसरा धमाका भी गेट के पास हुआ। मास प्रेयर के कारण आम दिनों की तुलना में बड़ी संख्या में लोग आते हैं और भी यहां काफी भीड़ थी। पुलिस के मुताबिक, 10 नागरिकों के साथ 5 पुलिसकर्मियों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।
फिलीपींस में हुए धमाके के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। पुलिस की टीम हर ऐंगल से इस मामले की जांच कर रही है। इसके पहले, फिलपींस के इसी हिस्से में पहले के हुए धमाके, अपहरण और अन्य आपराधिक वारदातों की जिम्मेदारी अबू सैयफ आतंकी संगठन ने ली थी। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications