सुनसान सड़क पर टहलते हुए अचानक बीमार पड़ा शख्स, कुत्ते ने इस तरह बचाई जान

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: इंसान कई जानवरों का पालता है, लेकिन उसमें सबसे ज्यादा वफादार कुत्ता ही होता है। कई बार आपातकालीन स्थिति में कुत्तों ने अपने मालिकों की जान बचाई है। जिसके वीडियो भी आपको सोशल मीडिया पर बहुत सारे मिल जाएंगे। इसी तरह का एक मामला अमेरिका के कैनसस सिटी से सामने आया है, जहां कुत्ते की वजह से उसके मालिक तक इमरजेंसी सेवाएं पहुंच गईं। ये स्टोरी भी काफी तेजी से वायरल हो रही है।

सूनी सड़क पर बिगड़ी तबीयत

सूनी सड़क पर बिगड़ी तबीयत

दरअसल एक शख्स ने लंबे वक्त से कुत्ता पाल रखा था। कुछ दिनों पहले वो घूमने निकला। उस दौरान उसने अपने कुत्ते को भी साथ ले लिया। दोनों सड़क पर टहल ही रहे थे कि अचानक उस शख्स की तबीयत खराब होने लगी और कुछ ही दिर में वो सड़क पर गिर गया। आसपास की सड़कें सूनी पड़ी थीं, जिस वजह से किसी को मदद के लिए भी आवाज नहीं दी जा सकती थी। इस मुश्किल वक्त में कुत्ते ने अपने मालिक का साथ नहीं छोड़ा।

पड़ोसी के पास पहुंचा कुत्ता

पड़ोसी के पास पहुंचा कुत्ता

कुछ ही देर में कुत्ता समझ गया कि उसका मालिक मुश्किल में है। आसपास कोई नहीं दिखने पर वो कुछ दूर पर पड़ोसी के घर की ओर भागा। इसके बाद उसने इशारों ही इशारों में पड़ोसियों को बताया। पहले तो वो लोग भी कुछ नहीं समझ पाए लेकिन बाद में वो कुत्ते के साथ उस जगह पर गए। वहां पर उन्होंने उस शख्स को सड़क पर देखा और तुरंत इमरजेंसी सर्विसेज को फोन किया। कुछ ही देर में स्वास्थ्यकर्मी वहां पर पहुंचे और वक्त रहते उसकी जान बचा ली गई। इस घटना को स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद से ये तेजी से वायरल हो रही है।

डूबते शख्स की बचाई थी जान

डूबते शख्स की बचाई थी जान

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पोर्ट नूरलुंगा में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। जहां मैक्स नाम का कुत्ता गर्मी की वजह से समुद्र तट पर टहल रहा था। मैक्स को पानी में मस्ती करनी पसंद थी, जिस वजह से मालिक ने उसके लिए एक लाइफ जैकेट खरीद दी थी। एक दिन अचानक एक शख्स डूबने लगा। तभी मैक्स वहां पर पहुंचा और अपनी लाइफजैकेट की मदद से उसकी जान बताई। ये घटना भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+