Apple के सीईओ टिम कुक को भारतीय मूल के शख्स ने क्यों माना गुरु, कैसे बदली लाइफ? जानिए
Accidental Legend Meeting: भारत में एप्पल ने रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की है। इसको लेकर कंपनी के सीईओ टिम कुक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। दरअसल, भारत में एप्पल कंपनी ने दोहरे अंक में वृद्धि दर हासिल की है। मार्च तिमाही में एप्पल ने नया राजस्व रिकॉर्ड बनाया है। इस बीच भारतीय मूल के एक शख्स ने कंपनी के सीईएओ टिम कुक के मजबूत इरादों की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व के बारे में चर्चा की। शख्स ने बताया कि कुक ने कैसे उसे एक आम व्यक्ति से एक बड़ा व्यवसायी बना दिया।
पिछले हफ्ते शुक्रवार को एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) टिम कुक ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी ने भारत में मजबूत दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की है और मार्च तिमाही में नया राजस्व रिकॉर्ड बनाया है। कुक ने कहा कि भारतीय बाजार पर मुख्य तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। एप्पल, डेवलपर से लेकर बाजार कंपनी की वृद्धि दर से सभी खुश हैं।

वहीं न्यूयॉर्क में एक भारतीय मूल के उद्यमी ने टिम कुक को अपना गुरु माना और बताया कैसे एक आम व्यक्ति को उन्होंने एक बड़ा व्यवसायी बना दिया। दरअसल इस भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी का नाम साहिल ब्लूम है, जिसने कुक के अपना गुरु बताया। ब्लूम के कहा कि एक वक्त था जब वे ऐसा महसूस कर रहे थे कि उनका सबकुछ खो चुका है। लेकिन कुक ने उन्हें हिम्मत दिलाई।
टिम कुक एक अच्छे इंसान
एप्पल के सीईओ के साथ अपनी मुलाकात को लेकर का जिक्र करते हुए ब्लूम ने उन्हें एक अच्छा इंसान बताया। ब्लूम ने टिम कुक की तस्वीर से साथ एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में लिखा, "मुझे एक दोस्त और गुरु के साथ ओमाहा में रात्रिभोज के लिए जाने का बहुत आनंद मिला। कुछ साल पहले, जब मैं खोया हुआ महसूस कर रहा था, टिम कुक ने मुझे अलग सोचने और अपनी ऊर्जा का पालन करने के लिए प्रेरित किया, जिससे मेरी जिंदगी बदल दी।"












Click it and Unblock the Notifications