यूक्रेन-रूस वॉर पर कमला हैरिस का जवाब सुन लोगों हुए हैरान, सोशल मीडिया पर कर दिया ट्रोल

वाशिंगटन, 02 मार्च। यूक्रेन-रूस युद्ध पर पूरी दुनिया की नजर है। एक तरफ जहां भारत समेत अन्य देश यूक्रेन से अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की जद्दोजहद में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका को पूरे घटनाक्रम पर मूकदर्शक बने रहने पर लोगों की निंदा झेलनी पड़ रही है। अमेरिका की पहली महिला और भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस बीते दिनों यूक्रेन-रूस युद्ध पर की गई अपनी टिप्पणी को लेकर इंटरनेट पर काफी ट्रोल हो रही हैं। ये सब उस समय शुरू हुआ जब एक रेडियो कार्यक्रम में कमल हैरिस को चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष को 'आम आदमी के शब्दों में' समझाने के लिए कहा गया।

People were shocked to hear Kamala Harris trolled after reply on Ukraine-Russia war

कमला हैरिस ने कहा था, 'तो, यूक्रेन यूरोप में एक देश है। यह रूस नामक दूसरे देश के बगल में मौजूद है। रूस एक बड़ा देश है। रूस एक शक्तिशाली देश है। रूस ने यूक्रेन जैसे छोटे देश पर आक्रमण करने का फैसला किया। तो, मूल रूप से यह गलत है और यह हर उस चीज़ के खिलाफ जाता है जिसके लिए हम खड़े हैं।' कमला हैरिस के इस जवाब से कई लोगों ने असहमति जताई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके जवाब की आलोचना की।

यह भी पढ़ें: अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने यूक्रेन को अनोखे अंदाज में दिया समर्थन, व्हाइट हाउस ने फोटो की जारी

कमला हैरिस के बयान पर रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज ने भी एक जिफ मीम शेयर कर उनका मजाक उड़ाया। वहीं, जर्नलिस्ट बेन शापिरो ने हैरिस को 'राजनीति का माइकल स्कॉट' तक बता दिया। जिन्हें मालूम नहीं उन्हें बता दें कि 'माइकल स्कॉट' मशहूर एक्टर स्टीव कैरेल द्वारा निभाए गए लोकप्रिय कॉमेडी कैरेक्टर का नाम है। एक अन्य ट्विटर यूजर बेन डोमेनेक ने चुटकी लेते हुए कहा, 'जाहिर तौर पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का मानना ​​है कि औसत अमेरिकी आम आदमी की उम्र 4 साल है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+