सोमालिया के पास समंदर में लापता हुए 2 अमेरिकी नेवी सील कमांडो, सर्च ऑपरेशन जारी
अमेरिका के 2 सील नेवी कमांडो पिछले गुरुवार से लापता हैं। ये सोमालिया के तट पर एक ऑपरेशन में शामिल थे। सील एक मिशन पर था और उसके कमांडो एक जहाज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी वे कमांडो ऊंची लहरों की चपेट में आ गए।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि SEAL टीम के सदस्यों को गुरुवार को सोमालिया तट के करीब एक संदिग्ध जहाज के पास जाने के लिए भेजा गया था। वहां पहुंचने पर कमांडोज ने जहाज को बारीकी से जांच करने के फैसला किया।

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात जब दोनों सेलर समुद्र से जहाज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तब उनमें से एक कमांडो बोर्डिंग सीढ़ी से फिसल गया। इसके बाद दूसरा कमांडो उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया।
सील कमांडो के प्रोटोकॉल के तहत, जब एक SEAL किसी खतरे में आता है तो उसका साथी उसाने बचाने के लिए तत्काल प्रयास करता है। ऐसे में पहले सील को बचाने के लिए दूसरा सील भी समंदर में कूद जाता है।
इसके बाद से दोनों नेवी सील कमांडो गायब हैं। अधिकारियों ने कहा कि नौसेना के जहाजों और विमानों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया, जहां सर्च और रेस्क्यू मिशन चलाया जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि एक खोज और बचाव अभियान चल रहा है और अदन की खाड़ी में पानी गर्म है, जहां वे काम कर रहे थे।
हालांकि, अमेरिकी मिलिट्री सेंट्रल कमांड में दोनों सेलरों के नेवी सील टीम का हिस्सा होने से जुड़ा कोई बयान नहीं दिया है। कमांड ने कहा कि वह गुरुवार रात की घटना पर तब तक अतिरिक्त जानकारी जारी नहीं करेगा जब तक कि कर्मियों की पुनर्प्राप्ति मिशन पूरा नहीं हो जाता।
वहीं पेंटागन के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि यह घटना पिछले दिनों हुईं हूतियों या समुद्री लुटेरों से जुड़े मामलों से अलग है।












Click it and Unblock the Notifications