यहां खाना खाइए पेटभर, बिल चुकाइए मन मर्जी का
नयी दिल्ली। आप होटल और रेस्टोरेंटों में जाते है। अपनी मर्जी का खाना खाते है और खानान खत्म करने के बाद होटल या रेस्टोरेंट के हिसाब से उनके खाने का बिल चुकाते हैं। ऐसा सब करते हैं, लेकिन अगर मैं ये कहूं कि एक ऐसा भी रेस्टोंरेंट है जहां आप खाना अपनी का खाना खा सकते है और जब बात बिल चुकाने की आती है तो बिल भी अपनी मर्जी से ही चुका सकते हैं तो क्या आप मेरा विश्वास करेंगे।

अगर नहीं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढिए। दुबई में एक ऐसा रेस्टोरेंट खुला है जिसमें आप अपनी मर्जी के खाने के साथ-साथ अपनी मर्जी से ही चुका सकते हैं। इस रेस्टोरेंट का नाम है सेराफिना दुबई। इसकी खासियत ये है कि यहां खाने के लिए आने वाला हर इंसान अपनी मर्जी के खाने के साथ-साथ जिस चीज की कीमत जितनी सोचता है, वह उतने पैसे दे सकता है और इसके लिए कोई न्यूनतम राशि नहीं है।
दुबई के सूक अल बहार में ये रेस्हैटोरेंट हाल ही में खोला गया है। खाड़ी के अखबार गल्फ न्यूज ने प्रकाशित खबर के मुताबिक इस रेस्टोरेंट का सिद्धांत ही है कि जितनी मर्जी हो बिल चुकाओ। यह रेस्टोरेंट पे-व्हाट-यू-वांट यानी ‘आप जितना चाहते हैं उतना ही दीजिए' के सिद्धांत पर काम कर रहा है। फिलहाल यहां अभी ब्रेकफास्ट की ही व्यवस्था है।












Click it and Unblock the Notifications