इस्तांबुल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त विमान के तीन टुकड़े हुए, 3 यात्रियों की मौत
नई दिल्ली। इस्तांबुल में विमान हादसा सामने आया, जिसमे तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। दरअसल विमान रनवे से फिसल गया जिसकी वजह से विमान में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 179 यात्री घायल हुए हैं। यह हादसा इस्तांबुल के सबीना गोकीन एयरपोर्ट पर उस वक्त हुआ जब बुधवार को विमान लैंड कर रहा था। हादसा इतना भयंकर था कि विमान तीन टुकड़ों में अलग हो गया।घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कितना बड़ा हादसा था। टर्की के स्वास्थ्य मंत्री फरेटिन कोका ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की अस्पताल में मौत हो गई है, जबकि विमान में सवार कुल 183 यात्रियों में से 179 यात्री घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार यह विमान पेगसस एयरलाइंस का था और इजमीर से आ रहा था। विमान में कुल 183 यात्री सवार थे, जिसमे 6 क्रू मेंबर भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक घायल यात्रियों की हालत के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे की वजह क्या है इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि हाल के वर्ष में दूसरी बार इस तरह का हादसा सामने आया है जब पेगसस का विमान हादसे का शिकार हुआ है। इससे पहले जनवरी 2018 में भी विमान रनवे से फिसल गया था, हालांकि उस वक्त विमान में सवार 168 यात्री और सुरक्षित थे। हादसे के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, मेडिकल और पुलिस की टीम पहुंच गई। हादसा इतना बड़ा था कि विमान का अगला हिस्सा विमान से अलग हो गया। हादसे का जो वीडियो सामने आया है उसके अनुसार विमान काफी क्षतिग्रस्त हुआ है। विमान के कुछ हिस्सों में आग भी लग गई थी।
#pegasus #İstanbul #Turkey PEGASUS BOEING 737 plane crash ...hope everyone are safe .... pic.twitter.com/hPcN0cokVC
— Narendran (@naren156258) February 5, 2020












Click it and Unblock the Notifications