किसान आंदोलन की आड़ में आतंकी पन्नू दे रहा खालिस्तानी मूवमेंट को हवा, वीडियो जारी कर किसानों को उकसाया
मोस्ट वांटेड टेररिस्ट गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा बुलाए गए किसानों के विरोध प्रदर्शन में खालिस्तानी तत्वों से घुसपैठ करने का आग्रह किया है। सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल हो रहे अपने नए वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नून ने लोगों से "मोदी की राजनीति" को खत्म करने की अपील की है और लोगों से किसानों की रैली में खालिस्तानी झंडे लहराने को कहा है।
मोस्ट वांटेड आतंकी पन्नू ने इस वीडियो में आतंकवाद के दौर की भेंट चढ़े पंजाब के मृतक युवाओं का भी नाम लिया और खालिस्तानी मूवमेंट को हवा देने की कोशिश की। आतंकी पन्नू ने कहा कि पंजाब के किसानों को दिल्ली से मांगा आज तक कुछ नहीं मिला। जमीनें आपकी, फसलें आपकी और हकूमत हिंदुओं की दिल्ली से चल रही है। दिल्ली पर हमें कब्जा करना पड़ेगा।

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के विडियो का संज्ञान लेते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाव पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अंदेशा है कि किसान आंदोलन की आड़ लेकर देश विरोधी तत्व माहौल खराव करने की कोशिश करेंगे। पुलिस को शरारती तत्वों के साथ खासकर सीएए-एनआरसी प्रोटेस्ट के दौरान सक्रिय रहे संदिग्धों पर शिकंजा कसने को कहा गया है।
लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अफसरों ने हर थाना एरिया में पांच से छह टायर किलर तैयार रखने को कहा है। दूसरी ओर, समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में एक ट्रैक्टर पर खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के चित्र वाला झंडा लगा हुआ देखा गया था।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवाद विरोधी कानून UAPA के तहत आतंकवादी के रूप में नामित पन्नू को भारत विरोधी और मोदी विरोधी टिप्पणियां करने के लिए जाना जाता है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications