नासा स्पेस सेंटर में मचा हड़कंप जब अंतरिक्ष यात्री ने डायल किया 911
नई दिल्ली। इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से एक डच अंतरिक्ष यात्री आंद्रे कुइपर्स के एक फोन कॉल ने पृथ्वी पर खतरे की घंटी बजा दी, जब उन्होंने 911 डायल कर फोन किया। नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर को जब पता चला कि अंतराष्ट्रीय स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यात्री ने अमेरिका की इमरजेंसी सर्विस 911 को कॉल करके संपर्क किया है, तो हड़कंप मच गया। कुईपर्स को 9011 डायल करना था, लेकिन गलती से उनसे 0 नहीं दबा जिसकी वजह से नासा स्पेस सेंटर में सब हैरान हो गए।

फोन नंबर की पहली संख्या 9 और उसके बाद कोड 011 लगाकर ही अंतरिक्ष यात्री फोन कर सकते हैं। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण की गैरमौजूदगी में आंद्रे से डायलिंग के दौरान जीरो नहीं दबा और 9011 की जगह 911 पर फोन लग गया। न्यूजवीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक,कुइपर्स ने कहा, 'मैंने एक गलती की और अगले दिन मुझे एक ईमेल मैसेद मिला क्या आपने 911 पर कॉल किया?'
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी अंतरिक्ष यात्री ने गलती से 911 डायल किया हो। इससे पहले भी कई बार इस प्रकार की घटनाएं हुई हैं। दरअसल, अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर की लाइन के लिए 9 डायल करना पड़ता है, इसके बाद एक अंतरराष्ट्रीय लाइन के लिए 011 नंबर डायल करना होता है।
अनुभवी अंतरिक्ष यात्री होली रिडिंग्स के अनुसार, अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्री फोन का इस्तेमाल करते हैं जो कि स्काइप की तरह काम करता है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्री दुनिया में किसी भी फोन को कॉल कर सकते हैं।
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?












Click it and Unblock the Notifications