जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला से मिलेंगे फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास
रामाल्ला। फिलीस्तीन की अथॉरिटीज की ओर से जानकारी दी गई है कि राष्ट्रपति महमूद अब्बास, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय के साथ अम्मान में मुलाकात करेंगे। 15 अगस्त को होने वाली इस मुलाकात में दोनों नेता फिलीस्तीन के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। सोमवार को फिलीस्तीन लिब्रेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएलओ) के सेक्रेटरी जनरल साहेब इरकात की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। फिलीस्तीन के आधिकारिक रेडियो स्टेशन की तरफ से इस बात का ऐलान किया गया, न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की ओर से इस बात की जानकारी दी गई।

दोनों नेताओं की यह मुलाकात अब्बास और अब्दुल्ला के बीच जारी विचार विमर्श का हिस्सा है। दोनों नेता कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे जिसमें इजरायल और हमास के बीच संभावित युद्धविराम भी शामिल है जिसे इजिप्ट की तरफ से हुई वार्ता प्रक्रिया के बाद आगे लागू किया जा सकता है। इसके अलावा गाजा में जारी मानवाधिकार मदद, अमेरिका की ओर से सदी की डील जिसे फिलीस्तीन ने खारिज कर दिया था, उस पर चर्चा हो सकती है। अब्बास, आने वाले दिनों में अरब देशों के और नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इरकात ने कहा कि हमास को राष्ट्रीय मैत्री स्वीकार कर लेनी चाहिए और फिलीस्तीन यूनिटी सरकार को गाजा पर कब्जा करने दे।












Click it and Unblock the Notifications