Pakistanis Died: 80 प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटी, 40 से ज्यादा पाकिस्तानी मारे गए, जानें PM शरीफ क्या बोले
Pakistanis Died: मोरक्को के पास समुद्र में एक प्रवासी नाव के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। स्पेन पहुंचने की कोशिश कर रहे इस नाव में 80 प्रवासी सवार थे, जिनमें से 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। यह जानकारी पाकिस्तानी अधिकारियों और प्रवासी अधिकार समूह वॉकिंग बॉर्डर्स ने दी है।
वॉकिंग बॉर्डर्स के मुताबिक, हादसे में कुल 50 से ज्यादा प्रवासी डूब सकते हैं। इस नाव ने 2 जनवरी को मॉरिटानिया से अपनी यात्रा शुरू की थी, जिसमें 66 पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे। मोरक्को के अधिकारियों ने एक दिन पहले इसी क्षेत्र से 36 लोगों को बचाया था। बचाव के दौरान कई लोग जीवित पाए गए, जिन्हें दखला के पास एक शिविर में रखा गया है।

पाकिस्तानी दूतावास की प्रतिक्रिया
पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय इस घटना के बाद सक्रिय हो गया है। मोरक्को स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने बचाव कार्यों में मदद के लिए एक टीम दखला भेजी है। पीड़ितों और जीवित बचे लोगों को सहायता देने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। संकट प्रबंधन इकाई को भी सक्रिय कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना को बेहद दुखद बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मानव तस्करी जैसे घिनौने अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विदेश मंत्रालय को तीन मुख्य निर्देश दिया। आइए जानें क्या ?
- लापता लोगों की तलाश की जाए।
- जीवित बचे लोगों को सुरक्षित वापस लाया जाए।
- मृतकों के शवों को पाकिस्तान वापस लाने की व्यवस्था की जाए।
मानव तस्करी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन
प्रधानमंत्री शरीफ ने मानव तस्करों और एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इसे निर्दोष नागरिकों के जीवन के साथ खिलवाड़ बताया और ऐसे मामलों पर रोक लगाने की बात कही।
प्रवासियों की स्थिति और संघर्ष
इस हादसे ने प्रवासियों की दुर्दशा को फिर से उजागर किया है। प्रवासी अपने देशों में रोजगार और सुरक्षा की तलाश में खतरनाक रास्तों से यूरोप पहुँचने की कोशिश करते हैं। यह घटना मानव तस्करी और इन जोखिम भरे सफरों की बढ़ती समस्याओं की ओर इशारा करती है।
ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: पाकिस्तान से लेकर UAE तक, महाकुंभ की गूंज! इस्लामी देशों को क्यों लुभा रहा सनातन धर्म?












Click it and Unblock the Notifications