अपने पति को इलाज के लिए पाकिस्तान से भारत लाना चाह रही पत्नी ने सुषमा से लगाई गुहार
इस्लामाबाद। इलाज के लिए पाकिस्तान से भारत आना कोई नई बात नहीं है और भारत सरकार ने कई बार रियायत बरतते हुए पाकिस्तानी मरीजों के लिए वीजा उपलब्ध करवाकर भारत में इलाज कराने की अनुमति दी है। इस वक्त ट्विटर पर एक पाकिस्तानी महिला ने अपने पति के इलाज के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है, ताकि भारत आकर अपने पति का इलाज कराया जा सके।

पाकिस्तानी ट्विटर अकाउंट मारीया ने ट्वीट कर कहा कि अब कोई विकल्प नहीं बचा है और इसके लिए भारत ही एकमात्र जगह है, जहां इलाज संभव है। मारीया ने ट्विटर पर भारतीय विदेश मंत्री को टैग करते हुए लिखा, 'मैडम सुषमा स्वराज, मेरे पास बिल्कुल भी वक्त नहीं है। मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। भारत ही मेरी एकमात्र जगह है। प्लीज मैम।'
हालांकि, करीब एक सप्ताह पहले ट्विटर मारीया ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज से भारत आने की इजाजत मांगी थी। उस वक्त उसने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मेरे पति के जीवन को बनाए रखना मेरे लिए मुश्किल हो रहा है। मैं सबकुछ, पैसा, अस्पताल और पूरी ताकत लगाने के लिए तैयार हूं। क्या आप उसे भारत आने की अनुमति देकर मेरे पति को बचाने के लिए अपनी लिस्ट में और नहीं जोड़ सकतीं।'
सोशल मीडिया पर लगातार भारतीय विदेश मंत्री को टैग कर मदद की गुहार लगाई जा रही है। पाकिस्तान के प्रसिद्ध पत्रकार हामिद मीर ने भी ट्वीट कर कहा कि भारत में लंग्स ट्रांसप्लांट करने के लिए एक पत्नी अपने पति के मेडिकल वीजा के लिए रो रही है।












Click it and Unblock the Notifications