Seema Haider: आतंकियों ने दी धमकी, कहा- सीमा को 2 दिन में वापस भेजो वर्ना किसी हिंदू औरत को नहीं छोड़ेंगे
पूरी दुनिया में सीमा हैदर और सचिन मीणा की मोहब्बत की खबर छाई हुई है। सीमा हैदर ने सचिन से मिलने के लिए सारी हदें पार कर डालीं। नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा अब पाकिस्तान लौटने को राजी नहीं है।
वहीं, पाकिस्तान के आतंकी सीमा हैदार को अपने देश लौटने की धमकी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने से जुड़े 2 वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इसमें से एक वीडियो पाकिस्तान के कच्छ इलाके का बताया जा रहा है। एक वीडियो में कच्छ के डाकू रानो शार ने धमकी दी है कि यदि दो दिन में सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजा गया तो सिंध में हिंदू मंदिरों पर हमला करेंगे।
डाकू रानो शार का कहना है कि सीमा जिस तरह से भागकर भारत पहुंची है वह दीन के खिलाफ है। ऐसे में वह भारत सरकार से अपील करते हैं कि सीमा को वापस भारत भेजा जाए वर्ना वो कुछ भी कर सकते हैं।
एक अन्य वीडियो में मौजूद कई हथियारबंद आतंकी सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेजने को कहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में छह आतंकी हथियार सहित बैठे हैं और अभद्र भाषा में सीमा को वापस पाकिस्तान लौटाने की धमकी दे रहे हैं।
इसमें एक आतंकी कहता है कि अगर भारत ने हमारा लड़की वापस नहीं किया तो हम चुप नहीं रहेंगे। जहां जहां हिन्दू मिलेंगे उनके साथ दुर्व्यवहार करेंगे। इसमें से एक आतंकी धमकी देता है कि अगर सीमा और उसके चार बच्चों को पाकिस्तान को नहीं सौंपा गया तो हिन्दू महिलाओं संग बलात्कार करेंगे।
यह वीडियो करीब 50 सेकेंड का है। इस वीडियो में 6 नकाबपोश दिख रहे हैं। सभी के हाथों में राइफल नजर आती हैं। बीच में बैठा एक शख्स कहता है कि हमारे जखरानी कबीले की एक लड़की पाकिस्तान से दिल्ली गई है। ये बात समझ लो कि अगर तुमने हमारी लड़की वापस नहीं की तो जहां-जहां हिंदू या दूसरे मजहबों के लोग मौजूद हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इज्जत प्यारी है तो वो लड़की (सीमा हैदर) और उसके बच्चे वापस कर दो। हम बलोच कौम हैं, तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। आखिर में सभी आतंकी पाकिस्तान कौम जिंदाबाद, बलोच कौम जिंदाबाद का नारा लगाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications