लश्कर-ए-जब्बार के संस्थापक दाऊद मलिक की हत्या, मसूद अजहर का था करीबी, मास्क मैन ने मारी गोली
Pakistan Terrorist Malik Dawood killed: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मलिक दाऊद नाम के एक वांटेड आतंकवादी की हत्या कर दी है, जो भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर का राइट हैंड था।
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने लिखा है, पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह उत्तरी वजीरिस्तान, जो पाकिस्तान का एक आदिवासी जिला है, उसके मिराली इलाके में मास्क पहने अज्ञात लोगों ने गोली मारकर मलिक दाऊद की हत्या कर दी है। पुलिस ने कहा है, कि मलिक दाऊद को निशाना बनाकर गोली मारी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, "तहसील मीर अली के व्यस्त मुख्य बाजार में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने मलिक दाऊद पर गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।" पुलिस ने बताया है, कि मलिक दाउद खान को एक निजी क्लिनिक में नकाबपोश लोगों ने निशाना बनाया है।
स्थानीय पुलिस ने कहा है, कि "हमले के बाद हमलावर भागने में सफल रहे।" पुलिस ने यह भी कहा है, कि मिराली इलाके से एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया है।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में अब तक 41 टारगेटेड हमले किए गये हैं, जिनमें कम से कम 50 लोग मारे गये हैं। मलिक दाऊद मुसाकी गांव का रहने वाला था और गोली लगने के बाद उसे फौरन टीएचक्यू अस्पताल मीर अली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications