पाकिस्तानी नेताओं से मिलकर कश्मीर-कश्मीर चिल्लाया हमास, फिलिस्तीन के लिए मांगा इस्लामिक देशों का साथ
Pakistan leaders meets Hamas: गाजा पट्टी में इजराइली बमबारी के बीच पाकिस्तान के नेताओं ने फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के नेताओं से मुलाकात की है, जिसमें फिलिस्तीन की तुलना कश्मीर से की गई है। पाकिस्तान की एक प्रमुख धार्मिक पार्टी, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पाकिस्तान (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कतर में हमास प्रमुख इस्माइल हानिया और पूर्व प्रमुख खालिद मशाल से मुलाकात की है, जिसमें कश्मीर राग अलापा गया है।
इस बैठक में पाकिस्तानी नेताओं ने गाजा पट्टी के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को पाकिस्तानी नेता कतर पहुंचे थे और फिर हमास नेताओं के साथ उनकी मुलाकात हुई है।

आपको बता दें, कि पाकिस्तानी नेताओं ने हमास के नेताओं से उस वक्त मुलाकात की है, जब पाकिस्तान में मांग की जा रही है, कि पाकिस्तानी सेना को हमास की मदद के लिए गाजा पट्टी में भेजा जाना चाहिए। वहीं, गाजा में हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को दावा किया है, कि इजरायली युद्धक विमानों ने गाजा पर लगातार हवाई हमले किए, जिसमें 7 अक्टूबर से 4,800 बच्चों सहित 9,770 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
हम हमास के इन दावों की पुष्टि करने में असमर्थ हैं।
वहीं, पाकिस्तानी मजहबी पार्टी जेयूआई-एफ ने मौलाना रहमान ने हमास नेताओं से मुलाकात के दौरान कहा, कि "तथाकथित विकसित देशों के हाथ निर्दोष महिलाओं और बच्चों के खून से रंगे हुए हैं।"
उन्होंने जेरूसलम में अल-अक्सा मस्जिद का जिक्र करते हुए कहा, कि "फिलिस्तीनी न केवल अपनी जमीन के लिए लड़ रहे हैं, बल्कि मुस्लिम उम्माह की ओर से, पहले क़िबला की आजादी के लिए लड़कर अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं।"
रहमान ने इजरायली सेना की बढ़ती आक्रामकता के बीच मुस्लिम देशों से फिलिस्तीन के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का आग्रह किया। जेयूआई-एफ के मुताबिक, हनियेह ने कहा, कि इजरायली अत्याचारों के खिलाफ एकजुट होना मुस्लिम उम्माह का कर्तव्य है।
कश्मीर का अलापा गया राग
जेयूआई-एफ ने हनियेह के हवाले से कहा, कि "मानवाधिकारों की वकालत करने का दावा करने वाले देश हथियारों से भरे जहाजों के साथ तेल अवीव पहुंच रहे हैं।" उन्होंने गाजा के लिए आवाज उठाने के लिए रहमान की सराहना करते हुए कहा, कि जेयूआई-एफ नेता पाकिस्तान में फिलिस्तीन के राजदूत की भूमिका निभा रहे हैं।
पाकिस्तानी नेता कहीं किसी से मिलें और कश्मीर का चर्चा ना हो, ये संभव नहीं है। आतंकी संगठन हमास के आकाओं से मुलाकात के वक्त भी कश्मीर का मुद्दा उठाया गया है।
हमास के नेता मशाल ने कहा, कि फिलिस्तीन और कश्मीर में अन्याय उन देशों के चेहरे पर एक "तमाचा" है जो मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए दूसरों की निंदा करते हैं।
हालांकि, मशाल ये भूल गया, कि कश्मीर का हाल पूरे पाकिस्तान के हाल से अच्छा है और इसी कश्मीर में मुस्लिम देश अब भारी-भरकम निवेश कर रहे हैं। एक तरह जहां पाकिस्तान में हर दूसरे दिन धमाके होते रहते हैं, पाकिस्तान के मस्जिदों में बम ब्लास्ट होते रहते हैं और जहां पाकिस्तान में हर दूसरे दिन नये नये नामों के साथ आतंकवादी संगठन बनते रहते हैं, वहीं कश्मीर पर्यटकों से गुलजार रहता है। कश्मीर में भारी-भरकम निवेश होता है।












Click it and Unblock the Notifications