VIDEO: लंदन अवॉर्ड शो में पाकिस्तानी डिप्लोमैट की हरकत से इमरान सरकार शर्मसार

नई दिल्ली। ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त लंदन में हुए एक अवॉर्ड शो में मंच पर अजीबों गरीब व्यवहार करते हुए देखे गए, जिसके बाद उनके विदेश मंत्रालय उन्हें तलब कर दिया है। यूके में पाकिस्तानी उच्चायुक्त साहिबजादा अहमद खान के व्यवहार से ना सिर्फ इमरान खान सरकार ने नाराजगी व्यक्त की है, बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।

अहमद खान को रोकना किसी टास्क से कम नहीं था...

लंदन में आईपीपीए पुरस्कार 2018 के दौरान अहमद खान अस्थिर तरीके से व्यवहार करते हुए हाथ में माइक लेकर कई अस्पष्ट विषयों पर बात की, जिसका उस प्रोग्राम से कोई ताल्लुक ही नहीं था। अहमद खान जब मंच पर पहुंचे और उन्होंने माइक हाथ में लिया और बेमतलब की चीजों का जिक्र करने लगे। उस वक्त उन्हें रोकना किसी टास्क से कम नहीं था। फिलहाल अहमद खान से पाकिस्तान सरकार ने लिखित में जवाब मांगा है।

इमरान सरकार नाराज

यूके में डिप्लोमैट अहमद खान की इस हरकत के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्म कुरैशी ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए तलब किया है। अपने डिप्लोमेट से लंदन के अवार्ड शो में हुई इस हरकत के बाद कुरैशी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं ब्रिटेन के हमारे उच्चायुक्त के कार्यों से निराश हूं और उन्हें पाकिस्तान लौटने और लंदन में आयोजित आईपीपीए पुरस्कारों में उनके व्यवहार के लिए स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।'

'जैसे मुर्ख अपनी कोठरी से बाहर निकला'

उधर सत्तारुढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ मर्दान ने पार्टी का बयान जारी कर कहा कि इलेक्ट्रोनिक और सोशल मीडिया के जरिए लंदन में उच्चायुक्त के शामिल होने की घटना मिली है, जिसको लेकर विदेश मंत्रालय विचार कर रहा है। वहीं एक यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि यह (अहमद खान) मुर्ख अपनी कोठरी से बाहर निकला है, जिसने देश का नाम खराब करा दिया।

यह भी पढ़ें: मिला हम बात करने के लिए तैयार, भारत के जवाब का है इंतजार: पाकिस्तान

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+