Pakistan News: दोस्ती की आड़ में पाकिस्तान की गद्दारी! अपने 'जिगरी दोस्त' को ही बेच दिया घटिया हथियार
Pakistan Weapon Quality Report: पाकिस्तान के हथियार उद्योग की पोल एक बार फिर वैश्विक मंच पर खुल गई है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा अजरबैजान को सप्लाई किए गए गोला-बारूद और तोप के गोले घटिया क्वालिटी के और दशकों पुराने पाए गए हैं।
पाकिस्तान ने अपने "खास दोस्त" अजरबैजान को जो हथियार बेचे, उनमें जंग लगने और तकनीकी खामियों जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। यूक्रेन और सऊदी अरब के बाद अब अजरबैजान भी पाकिस्तानी 'धोखे' का शिकार हुआ है, जिससे पाकिस्तान के डिफेंस एक्सपोर्ट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

अजरबैजान को 'कबाड़' की सप्लाई: दोस्ती में दगाबाजी
मुस्लिम भाईचारे की दुहाई देने वाले पाकिस्तान ने अजरबैजान को युद्ध के मैदान में अकेला छोड़ दिया। आर्मेनिया के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहे अजरबैजान को पाकिस्तान ने जो तोप के गोले भेजे, वे दशकों पुराने लग रहे हैं। इन हथियारों में जंग (corrosion) लगी हुई है और इनका माप (size) भी गलत है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि पाकिस्तान ने आधुनिक गोला-बारूद के नाम पर अपना पुराना और एक्सपायर हो चुका स्टॉक अजरबैजान को थमा दिया है।
मैदान-ए-जंग में फेल पाकिस्तानी गोले: 50% से कम रेंज
पाकिस्तानी गोला-बारूद की असलियत तब सामने आई जब इनका युद्ध क्षेत्र में इस्तेमाल हुआ। पाकिस्तान ने जिन तोप के गोलों के लिए लंबी दूरी (Range) का दावा किया था, वे असल में केवल 40 से 60 प्रतिशत दूरी ही तय कर पा रहे हैं। प्रोपेलेंट लोड में कमी के कारण ये गोले दुश्मन के ठिकानों तक पहुंचने से पहले ही गिर रहे हैं। इस खराब प्रदर्शन ने अजरबैजान की सैन्य रणनीति को भारी नुकसान पहुंचाया है।
यूक्रेन ने भी झेला था नुकसान: तोपें हो गईं बर्बाद
पाकिस्तान की ठगी का शिकार होने वाला अजरबैजान इकलौता देश नहीं है। इससे पहले यूक्रेन ने रूस के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान से 155mm के गोले खरीदे थे। वे गोले इतने घटिया थे कि चलाने से पहले ही तोप के अंदर फट गए, जिससे यूक्रेन की बेशकीमती M777 हॉवित्जर तोपें तबाह हो गईं। यूक्रेन के सैनिकों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी हथियारों की खराब क्वालिटी के वीडियो साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
ये भी पढ़ें: Pakistan Blast: जुमे की नमाज के वक्त ब्लास्ट से कांपा पाकिस्तान, 31 की मौत, पूरे शहर में लगी इमरजेंसी
सऊदी का पाकिस्तान से मोहभंग: अब भारत पर भरोसा
एक समय था जब सऊदी अरब अपनी सैन्य जरूरतों के लिए पूरी तरह पाकिस्तान पर निर्भर था, लेकिन लगातार मिलती खराब क्वालिटी के कारण अब उसने रास्ता बदल लिया है। पाकिस्तान के गोला-बारूद की अविश्वसनीयता को देखते हुए सऊदी अरब अब भारत से हथियारों और गोला-बारूद की खरीदारी कर रहा है। पाकिस्तान की इस जालसाजी ने उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक 'अविश्वसनीय सप्लायर' बना दिया है, जिसका सीधा फायदा भारत के बढ़ते डिफेंस एक्सपोर्ट को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications