Pakistan Blast: जुमे की नमाज के वक्त ब्लास्ट से कांपा पाकिस्तान, 31 की मौत, पूरे शहर में लगी इमरजेंसी
Pakistan Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज दहल उठी, जब जुमे की नमाज के दौरान तरलाई इलाके में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नमाजियों की भीड़ को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
घटना के तुरंत बाद पूरे इस्लामाबाद में हाई अलर्ट जारी कर इमरजेंसी लागू कर दी गई है। सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और राहत कार्य जारी है। यह हमला पाकिस्तान में बढ़ती अस्थिरता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Islamabad Blast today: 31 लोगों की मौत की पुष्टि
इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में हुआ हमला एक भीषण सुसाइड ब्लास्ट (आत्मघाती हमला) निकला, जिसमें अब तक 24 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 169 लोग घायल लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हमले की तीव्रता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। विस्फोट के बाद पूरे इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू कर दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां हमलावर के नेटवर्क की तलाश में जुटी हैं।
ये भी पढ़ें: Bangladesh Election 2026 में भारत विरोधी एजेंडा चलाकर ढाका पर कब्जा चाहते हैं पाकिस्तान-चीन, क्या करेगा भारत?
पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित
तरलाई में हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान सरकार ने पूरे इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी है। हमले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजधानी के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को सील कर दिया गया है। अस्पतालों में 'रेड अलर्ट' जारी है और छुट्टी पर गए डॉक्टरों को तुरंत ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया गया है। मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर भी आंशिक रोक लगा दी गई है ताकि अफवाहों को रोका जा सके। सुरक्षा बल चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
ये भी पढ़ें: Epstein Files में नपे इमरान खान, वसीम अकरम ने खोली पोल! Pakistan की अय्याशियों की हकीकत क्या?
3 महीने पहले भी हुए थे धमाके
इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर पूरी तरह चरमरा गई है। गौरतलब है कि ठीक 3 महीने पहले, 11 नवंबर 2025 को भी राजधानी का G-11 इलाका दहल उठा था। तब एक डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट की बिल्डिंग के बाहर भीषण सुसाइड ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। बार-बार हो रहे इन आत्मघाती हमलों ने पाकिस्तान की राजधानी को हाई-रिस्क जोन में तब्दील कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Balochistan Attacks on Chinese: बलूचिस्तान में खूनी खेल से डरा ड्रैगन, पाकिस्तान छोड़ कर भाग रहे चीनी नागरिक












Click it and Unblock the Notifications