UK ने भारतीयों पर से हटाया कोरोना प्रतिबंध तो बौखलाया पाकिस्तान, लगाया भेदभाव का आरोप

कराची, 11 अगस्त। भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ते रिश्तों से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कोरोना वायरस संकट में अब ब्रिटेन ने भारतीय नागरिकों की एंट्री पर लगा बैन हटा दिया है और अपने यहां उड़ानों को अनुमति दे दी है। सोमवार को यूके की सरकार ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके भारतीयों को यात्रा में बड़ी छूट दी है। वहीं यूके की सरकार ने पाकिस्तान के नागरिको पर लगा प्रतिबंध जारी रखा है।

Pakistan stunned when UK removed Corona ban on Indians accused of discrimination

दरअसल, कोरोना वायरस संकट के चलते ब्रिटेन सरकार ने भारत और पाकिस्तान दोनों अगस्त के पहले सप्ताह तक रेड लिस्ट में रखा था। जिसका मतलब ये था कि इन दोनों देशों के किसी भी यात्री को यूके में जाने की अनुमति नहीं थी। ब्रिटेन सरकार ने महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर प्रतिबंध लगाए गए थे। 8 अगस्त से भारत को रेड लिस्ट से हटाकर एम्बर सूची में स्थानांतरित कर दिया गया है जिससे भारत के यात्रियों को यूनाइटेड किंगडम में प्रवेश करने की अनुमति मिल गई है।

यह भी पढ़ें: दुनिया में एक और कोरोना जैसे घातक वायरस ने दी दस्तक, इसके लिए भी चमगादड़ जिम्मेदार!

आग बबूला हुआ पाकिस्तान
इधर, भारतीयों पर से लगा बैन ब्रिटेन ने हटाया उधर पाकिस्तान आग बबूला हो गया। पाकिस्तान ने ब्रिटेन सरकार पर भेदभावपूर्ण राजनीति का आरोप लगाया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक डॉक्टर फैसल सुल्तान ने ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद को पत्र लिखकर भारत सहित अन्य देशों के साथ पाकिस्तान की कोविड स्थिति की तुलना की है। फैसल सुल्तान ने अपने पत्र में लिखा, ब्रिटेन की कंजर्वेटिव सरकार एक मजबूत इंडोफाइल्स की उपस्थिति के साथ कोविड पर पाकिस्तान के खिलाफ भेदभावपूर्ण राजनीति कर रही है।

भारत, ईरान और इराक के साथ तुलना
भारत, ईरान और इराक के साथ पाकिस्तान की कोविड स्थिति की तुलना करते हुए, डॉ फैसल ने कहा कि प्रति मिलियन लोगों पर पाकिस्तान के दैनिक मामले (21.18) इस क्षेत्र में सबसे कम हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि भारत में प्रति दस लाख लोगों पर दैनिक मामले 28.84 हैं, जबकि ईरान और इराक के लिए यह आंकड़ा क्रमश: 421.98 और 276.19 है। बता दें कि यूके सरकार ने पाकिस्तान में कोरोना मामलों, टेस्ट और बिगड़ते हालात का हवाला देते हुए उसे रेड लिस्ट में ही रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+