पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट से झटका, बेटे हमजा की कुर्सी गई, पंजाब प्रांत में बनेंगे नए सीएम

नई दिल्ली, 27 जुलाई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बेटे को पंजाब प्रांत के मुख्यंमंत्री पद से हटा दिया गया है। वहीं अब पूर्व पीएम इमरान खान के सहयोगी दल के प्रमुख परवेज इलाही को वहां का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा उपाध्यक्ष दोस्त मोहम्मद माजरी के फैसले को असंवैधानिक बताया है।

Shahbaz Sharif

पीएम शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शहबाज ने शनिवार को पंजाब प्रांत के सीएम पद की शपथ ली थी। इससे ठीक एक दिन पहले पंजाब विधासभा में वे मात्र तीन मतों के अंतर से जीते थे। लेकिन उनकी इस जीत का पाकिस्तान के कई प्रांतों में विरोध हो रहा था। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सहयोगी दल पीएमएल- क्यू प्रमुख परवेज इलाही ने इस जीत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। वे दूसरे नंबर पर रहे थे। उनकी याचिका पर विचार करते हुए कोर्ट ने हमजा शहबाज के जीत को अवैध बताया। कोर्ट ने विधानसभा उपाध्यक्ष दोस्त मोहम्मद माजरी के फैसले को असंवैधानिक बताया है।

दरअसल, पंजाब प्रांत के सीएम बने हमजा शहबाज को कुल 179 वोट मिले थे और उन्हें 3 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया था। जबकि दूसरे नंबर पर परवेज इलाही थे। विधानसभा उपाध्यक्ष दोस्त मोहम्मद माजरी ने महजा को 3 मतों से जीता घोषित किया था। जिसके विरोध में इलाही सुप्रीम कोर्ट ने जहां कोर्ट ने उन्हें मिले 10 मतों को वैध माना। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाही को 186 वोट मिले थे जो कि हमजा को मिले 179 वोटों से ज्यादा हैं।

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अब पंजाब के राज्यपाल बलीघ उर रहमान परवेज इलाही को सीएम पद की शपथ दिलाएंगें। कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर पंजाब के राज्यपाल ऐसा नहीं करते तो राष्ट्रपतिआरिफ अल्वी परवेज इलाही को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+