'चंद्रयान 2' से संपर्क टूटने पर पाकिस्तान ने जताई खुशी, मंत्री के किए शर्मनाक ट्वीट

इस्लामाबाद। लैंडर 'विक्रम' का इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूटने पर पाकिस्तान के विज्ञान एवं तकनीक मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक के बाद कई बेहूदगी भरे ट्वीट किए हैं। भारत के चंद्रयान मिशन को लेकर फवाद हुसैन चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि, जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना.... डियर...एंडिया। हालांकि भारतीयों ने तुरंत ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद फवाद ट्विटर अपने ट्रोल का दुखड़ा रोते दिखे।

Pakistans minister Fawad Chaudhry reacts after Isro loses contact with Chandrayaan 2

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिलाने वाले आर्टिकल 370 के समाप्त होने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। इसकी खींझ आज रात उस वक्त देखने को मिली जब लैंडर 'विक्रम' का इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया। भारतीय मिशन को लेकर फवाद चौधरी ने लिखा कि, जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना.... डियर...एंडिया।

इसके भारतीयों ने उन्हें ट्वीटर ट्रोल करना शुरू कर दिया । जिसके बाद फवाद ने एक भारतीय यूजर्स के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि, जो जा भाई मून की जगह मुंबई में उतर गया खिलौना #IndiaFailed

फवाद चौधरी की शर्मनाक ट्वीट यहीं नहीं रुके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त इसरो के चेयरमैन पी सिवन और इसरो की टीम को ढांढस बंधा रहे थे। फवाद चौधरी ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'मोदी जी सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर ऐसे भाषण दे रहे हैं, जैसे कि वह राजनेता के बजाय एस्ट्रोनॉट हों। लोकसभा को उनसे पूछना चाहिए एक गरीब देश के 900 करोड़ रुपए क्यों बर्बाद कर दिए।

इसके बाद उन्होंने एक पीएम मोदी कंट्रोल रूम से बाहर जाने वाले एक पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि... उफ्फ वास्तव में मैंने यह शानदार पर मिस कर कर दिया। इन ट्वीट के बाद जब फवाद खान को भारतीय यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया तो इस पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि, भारतीय ट्रोल्स की प्रतिक्रिया से आश्चर्यचकित हूं वे मुझे ऐसे गाली दे रहे हैं जैसे कि मेरी वजह से मून मिशन फेल हो गया। भाई हमने कहा था 900 करोड़ लगाओ इन नालायकियों पर? अब सब्र करो और सोने की कोशिश करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+