पाकिस्तान के शेयर बाजार में 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट, सोमवार को बड़े ऐलान की उम्मीद

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान के लोगों को दोहरा झटका लगा है। पाकिस्तान के शेयर बाजार में 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। शेयर बाजार में गिरावट का असर ये हुआ कि सिर्फ दो दिन में पाकिस्तान का रुपया एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 रुपये तक कमजोर हो गया है। स्थिति ये हो गई है कि वहां के अर्धशास्त्री मौजूदा हालत की तुलना 2008 की मंदी से करने लगे हैं।

सोमवार को ये कदम उठा सकता है पाकिस्तान

सोमवार को ये कदम उठा सकता है पाकिस्तान

खबर ये भी आ रही है कि शेयर बाजार में भारी गिरावट और रुपए के कमजोर होते देख सोमवार को पाकिस्तान का सेंट्रल बैंक आर्थिक हालात को लेकर कोई बडा कदम उठा सकता है। खासकर ब्याज दरों और गिरते रुपए को उपर उठाने के लिए कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों शेयर बाजार के गिरावट की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक सेंट्रल बैंक सोमवार को ब्याज दरों पर फैसला लेगा।

पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 8.846 अरब डॉलर पर पहुंचा

पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 8.846 अरब डॉलर पर पहुंचा

पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि 10 मई को समाप्त हुए सप्ताह में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 13.80 अरब करोड़ डॉलर घटकर 8.846 अरब डॉलर बचा है। इस राशि के जरिए पाकिस्तान तीन महीने से भी कम समय तक की जरूरी सामान खरीदा जा सकता है। बता दें कि पाकिस्तानी रुपये का भाव पिछले एक साल में 20 प्रतिशत से भी ज्यादा गिर चुका है। स्थिति ये हो गई है कि पाकिस्तान का रुपया डॉलर के मुकाबले एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गई है।

आईएमएफ से मिला 6 अरब डॉलर का बेल आउट पैकेज

आईएमएफ से मिला 6 अरब डॉलर का बेल आउट पैकेज

पाकिस्तान के शेयर बाजार और डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट की वजह से वहां के निवेशक भी परेशान हैं। बता दें कि आर्थिक संकट की चपेट में आए पाकिस्तान को पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 6 अरब डॉलर का बेल आउट पैकेज मिला है। लेकिन शर्त ये है कि ये पैकेज की रकम एक साथ नहीं मिलेगा, आईएमएफ इसको तीन साल के दौरान देगा। एक तरफ पाकिस्तान के पीएम इमरान खान नए पाकिस्तान की बात करते है दो दूसरी ओर आर्थिक मंदी उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।

यह भी पढ़ें- UN पर बकाया भारत का 38 मिलियन डॉलर, भारत ने जताई चिंता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+