सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पाकिस्तान फैला रहा अफवाह, ये बता रहा मौत की वजह
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हाल में हुई हत्या को लेकर पाकिस्तान में नकली सोशल मीडिया अभियान चलाकर भारत की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
इस्लामाबाद, 05 जूनः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हाल में हुई हत्या को लेकर पाकिस्तान में नकली सोशल मीडिया अभियान चलाकर भारत की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। शुभदीप सिंह सिद्धू जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता है, की अज्ञात हमलावरों ने 29 मई को उनके पैतृक गांव के पास गोलीमार कर हत्या कर दी थी। इस लोकप्रिय गायक की हत्या के बाद से पाकिस्तान को भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलान के हथियार मिल गया है। वह लगातार इस गायक की मौत से जुड़ी भ्रामक खबरों को फैला रहा है।

रॉ को हत्या का बता रहे जिम्मेदार
पाकिस्तान में फर्जी ट्विटर एकाउंट चल रहे हैं जहां मूसे वाला की हत्या को लेकर भारत को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान में सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पोस्ट ऐसे किए गए हैं जो सीधे इस हत्या का जिम्मेदार भारत सरकार और भारत की खूफिया एजेंसी रॉ को बता रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही लगातार इस पाकिस्तान के कुछ तत्व इस कोशिश में जुटे हैं कि भारत में इसे लेकर कैसे अशांति फैलाई जाए। इसके लिए वह तमाम कोशिशें कर रहे हैं।

दो समुदायों को लड़ाने की कोशिश
ट्विटर पर कई फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर लगातार मूसेवाला की हत्या को लेकर गलत हवा फैलायी जा रही है। बीते सात दिनों से कई एकाउंट इस हत्या को लेकर गलत ट्वीट कर रहे हैं और भारत के दो समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। महत्वपूर्ण बात ये है कि इनमें से अधिकांश एकाउंट सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बनाए गए है। वहीं अपने एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए कई पुराने यूजर नाम तक बदल डाले गए हैं।

1984 की घटना से जोड़ रहे लिंक
इन भ्रामक ट्वीट्स को पाकिस्तान की जानी मानी हस्तियों द्वारा शेयर किया जा रहा है जिससे आधिकाधिक लोगों तक यह बात पहुंच रही है कि इस हत्याकांड में भारत की खूफिया एजेंसी रॉ भी शामिल है। इसके साथ ही इन ट्वीट्स के जरिए 1984 की घटना और मूसेवाला की हत्या के बीच समानताएं खींचने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ एक खास बात ये भी है कि पाकिस्तान में बने इन अधिकांश खातों का संबंध देश के पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी तहरीक ए इंसाफ से जुड़ा मालूम पड़ता है।
Recommended Video

एक दिन पहले ही हटाई गई थी सुरक्षा
उल्लेखनीय है कि पंजाब के मनसा में मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या से एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा हटाई थी। सिद्धू मूसेवाला वाला के शरीर पर 19 गोलियों के निशान मिले, जबकि मौके पर 30 खोखे मिले। वहीं, रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ कि 15 मिनट के अंदर ही सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications