आतंकवादी हाफिज सईद को भारत के हवाले नहीं करेगा पाकिस्तान, जानिए नई दिल्ली के अनुरोध पर क्या कहा?
Hafiz Saeed News: पाकिस्तान ने शुक्रवार को पुष्टि की है, कि भारत ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की है, जो 2008 के मुंबई हमले का मास्टरमाइंड होने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी भी है।
हाफिज सईद कई आतंकी मामलों में शामिल होने के कारण भारतीय एजेंसियों के लिए वांटेड है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा, कि पाकिस्तान स्थित सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध कुछ दस्तावेजों के साथ हाल ही में इस्लामाबाद को भेजा गया था।
समाचार एजेंसी ने बागची के हवाले से कहा, कि "हमने प्रासंगिक सहायक दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान सरकार को एक अनुरोध भेज दिया है।"
भारत के अनुरोध को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने पुष्टि की और कहा, कि इस्लामाबाद को अनुरोध प्राप्त हुआ है, लेकिन उन्होंने बताया, कि दोनों देशों के बीच कोई 'प्रत्यर्पण संधि' मौजूद नहीं है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता बलूच ने कहा, कि "पाकिस्तान को भारतीय अधिकारियों से एक अनुरोध प्राप्त हुआ है, जिसमें तथाकथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की गई है। यह ध्यान रखना उचित है, कि पाकिस्तान और भारत के बीच कोई द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि मौजूद नहीं है।"
समाचार एजेंसी पीटीआई ने घटनाक्रम से परिचित लोगों का हवाला देते हुए कहा, कि भले ही नई दिल्ली का इस्लामाबाद के साथ कोई प्रत्यर्पण समझौता नहीं है, लेकिन इस मामले में प्रत्यर्पण ऐसे ढांचे समझौते के अभाव में भी संभव है।
सईद, जो एक कट्टरपंथी मौलवी है, उसे जुलाई 2019 में पाकिस्तानी काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) द्वारा उसके और उसके करीबी सहयोगियों के खिलाफ दर्ज 23 प्रथम सूचना रिपोर्ट के बाद गिरफ्तार किया गया था।
उसे अप्रैल 2022 में आतंकवाद विरोधी अदालत द्वारा आतंक वित्तपोषण के दो मामलों में 33 साल की संयुक्त सजा दी गई थी।
सईद के नेतृत्व वाला जेयूडी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का मुखौटा संगठन है, जो 2008 के मुंबई हमले को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है, जिसमें छह अमेरिकियों सहित 166 लोग मारे गए थे।
पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठान पर सईद को संरक्षण देने का आरोप है, और पाकिस्तान के राजनीतिक प्रतिष्ठान ने हमेशा अन्य आतंकवादी संगठनों के साथ सईद के आतंकी संबंधों को नजरअंदाज किया है। सईद का बेटा तल्हा सईद भी लाहौर से आगामी आम चुनाव लड़ रहा है।
इसके अलावा, हाफिज सईद के समर्थन वाली पार्टी ने पूरे पाकिस्तान में अपने कैंडिडेट्स को उतारा है और उसका बेटा तल्हा सईद, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लाहौर NA-29 से चुनाव लड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications