मैंने तीसरी शादी के लिए प्रपोज ही किया है, भारत के साथ पाक की कोई सीक्रेट साझा नहीं की: इमरान खान
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी राजनेता इमरान खान ने तीसरी शादी रचाने की अफवाह के बाद आखिरकार मंगलवार को उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब दे ही दिया। मीडिया में तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान और उनकी आध्यत्मिक गुरू बुशरा मुनेका के साथ शादी की चर्चा को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने इसका जवाब दिया है। इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि मेरी तीसरी शादी को लेकर लोग तो ऐसे बर्ताव कर रहे हैं, जैसे मैंने कोई बहुत बड़ा गुनाह कर दिया है और भारत के साथ कोई सीक्रेट साझा कर ली है। इमरान खान ने एक के बाद एक छह ट्वीट कर अपनी शादी की चर्चा के बारे में

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'पिछले तीन दिनों से मुझे लग रहा है जैसे मैंने कोई बैंक लूट लिया है या मुल्क के अरबों की संपति का मनी लॉन्ड्रींग की है, या मॉडल टाउन जैसी हत्या के आदेश दिया है, या फिर देश की गोपनीयता को भारत के साथ साझा कर दी है? मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है, लेकिन शादी करना चाहता हूं, उस इस तरह से पेश किया गया है, जैसे कि मैंने कोई बहुत बड़ा गुनाह कर दिया है'।
इमरान खान ने कहा कि नवाज शरीफ और मीर शकील उर रहमान उनके खिलाफ घटिया मीडिया कैंपेन चला रहे हैं, लेकिन वो इससे परेशान नहीं होंगे। उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, 'हालांकि मेरी चिंता मेरे बच्चे और बहुत रूढ़ीवादी परिवार बुशरा बेगम के लिए है, जो नवाज शरीफ और मीर उर शकील रहमान के खराब कैंपेने से पैदा हुआ है।'
क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने अपने अंतिम ट्वीट में लिखा कि मैं अपने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों से पूछता हूं कि जब भी वे प्रार्थना करते हैं तो मुझे व्यक्तिगत खुशी मिलती है। जो पिछले कुछ सालों में मुझे नहीं मिली है।
बता दें कि पाकिस्तान मीडिया ने खबर चलाई थी कि 1 जनवरी को इमरान खान ने बुशरा मुनेका से तीसरी शादी रचा ली है। इसके बाद इमरान खान ने कहा था कि उन्होंने प्रपोज किया है और बुशरा ने इसके लिए वक्त मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications