4 बकरियों समेत इतनी है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुल संपत्ति
Recommended Video
नई दिल्ली। पाकिस्तान के इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार देश के राजनेताओं की संपत्ति की लिस्ट जारी है। इसमें इमरान खान और बिलावल भुट्टो जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के पास करीब 1.8 करोड़ की सपंत्ति, जमीन और चार बकरियां भी शामिल हैं।

इमरान के पास निजी कार नहीं
इलेक्शन कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के पास भले ही 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है लेकिन उनके पास निजी कार नहीं है। वहीं खान ने इस्लामबाद के बानी गाला की अपनी कोठी को गिफ्ट बताया है और उसकी कीमत जाहिर नहीं की है। इमरान के पाकिस्तान के अलावा चार विदेशी करेंसी बैंक अकाउंट है। इमरान के पास 2.4 करोड़ कैश है। इमरान की बीवीबुशरा के पास बानी गाला में घर है, पकपट्टन और ओकारा में जमीन है।

बिलावल सबसे अमीर नेता
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन और पाक की नेशनल एसेंबली के मेंबर बिलावल भुट्टो जरदारी मौजूदा समय में पाकिस्तान सबसे अमीर सियासतदां हैं। बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल के पास 150 करोड़ की संपत्ति है। दुबई में बिलावल के पास दो विला भी हैं।

आसिफ जरदारी के पास 1 करोड़ के मवेशी, 1.66 करोड़ के हथियार
पाकिस्तान के पूर्व प्रेसीडेंट आसिफ अली जरदारी के पास 66 करोड़ की संपत्ति है। इस समय जेल में बंद जरदारी के पास 1 करोड़ के मवेशी और 1.66 करोड़ के हथियार हैं।

शाहबाज शरीफ के पास 19 करोड़ की संपत्ति
नवाज शरीफ के भाई, पीएमएल(एन) के नेता शाहबाज शरीफ के पास 19 करोड़ की संपत्ति है। उनकी बीवी नुसरत के पास 23 करोड़ की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications