SCO NSA meet को लेकर दो धड़ों के बीच उलझा पाकिस्तान, 'सैद्धांतिक' फैसले के बाद भागीदारी के मोड पर अटक गई बात
एससीओ देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठक 29 मार्च को हो रही है। चीन और पाकिस्तान दोनों देशों ने अब तक बैठक में भाग लेने के मोड को लेकर स्थिति क्लियर नहीं की है।

SCO NSA Meet 2023: भारत इस बार 29 मार्च को होने वाली एससीओ देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक की मेजबानी कर रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए सभी एससीओ देशों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने अब तक बैठक में शामिल होने के पुष्टि नहीं की है। हालांकि पाकिस्तान ने बैठक को लेकर सैद्धांतिक रूप में शामिल होने को लेकर फैसला तो लिया है, लेकिन मीटिंग से पाक नेता किस मोड के जरिए जुड़ेंगे ये स्पष्ट नहीं है। वहीं रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत में पाकिस्तान के विदेश मंत्री के एससीओ मीट के लिए जाने को लेकर फैसला नहीं लिया जा सका है। ऐसे में इसको लेकर रिपोर्ट्स में कई दावे किए जा रहे हैं।
एससीओ एनएसए मीट को लेकर दावा ये किया जा रहा है पाकिस्तान अपने विदेश मंत्री को भारत भेजने का निर्णय चीन के दबाव में नहीं ले पा रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी या विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगी या नहीं, इस पर भी फैसला होना बाकी है।
एनएसए स्तर की ये बैठक 29 मार्च को होगी। संभावना है कि इसमें पाकिस्तान वर्चुअल रूप से जुड़े। लोकसभा में पिछले हफ्ते शंघाई सहयोग संगठन में शामिल देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बैठक सरकार ने जानकारी दी। सदन में कहा गया कि चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने अभी तक 4-5 मई को होने वाली एससीओ की बैठक में भाग लेने की पुष्टि नहीं की है। इस बैठक में एससीओ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहेंगे। 27 से 29 अप्रैल तक राष्ट्रीय राजधानी में रक्षा मंत्रियों और 4-5 मई तक गोवा में विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी। जुलाई में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में इन बैठकों का समापन होगा। इस बैठक में अफगानिस्तान की स्थिति, आतंकवाद, उग्रवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों का मुकाबला करने और आतंकवादियों द्वारा ड्रोन और क्रिप्टो-मुद्रा जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।
एससीओ बैठक को लेकर एक रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान ने एससीओ कीसभी आगामी बैठकों में भाग लेने पर सैद्धांतिक रूप से निर्णय लिया है। हालांकि अभी भागीदारी का तरीका पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि पाकिस्तान के कुछ लोगों को कहना है कि पाकिस्तान भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बावजूद एससीओ के महत्वपूर्ण विचार-विमर्श में अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने का इच्छुक है।












Click it and Unblock the Notifications