Pakistan News: स्वतंत्रता दिवस के दिन 30 की मौत कई घायल, लापता लोगों की हो रही तलाश

Pakistan News: पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में भारी मानसूनी बारिश और उसके बाद हुए भूस्खलन तथा अचानक आई बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को आपदा अधिकारियों ने बताया कि इन घटनाओं में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य अपने घरों के मलबे में फंसे हुए हैं।

अकेले KPK में 23 की मौत

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 23 लोगों की जान चली गई। वहीं, पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर में सात अन्य लोग मारे गए हैं। लाहौर में भारी मानसूनी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

Pakistan News

सरकार का आंकड़ा गड़बड़

प्रांतीय आपदा एजेंसी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि उत्तर-पश्चिमी बाजौर जिले में बादल फटने से कई घर बह गए। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से "अनावश्यक रूप से

कमजोर क्षेत्रों में जाने से बचने" का आग्रह किया है। यह चेतावनी बढ़ती आपदाओं के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।
सालाना मानसून का मौसम दक्षिण एशिया में 70 से 80 प्रतिशत बारिश लाता है। यह कृषि और खाद्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन साथ ही व्यापक विनाश भी करता है। 2022 में, मानसूनी बाढ़ से देश का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न हो गया था, और 1,700 लोगों की मौत हुई थी।

तटीय इलाकों से निकल रहे हैं लोग

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान इस तरह की प्राकृतिक त्रासदी से जूझ रहा है। इससे पहले वाले 2-3 सालों में वहां जलवायु परिवर्तन में बड़ी तादाद में लोगों की मौत होती रही है। यही कारण है कि लोग अब तटीय इलाकों को छोड़कर पाकिस्तान के मैदानी इलाकों जैसे कि लाहौर आदि में पलायन कर रहे हैं।

लोगों को नहीं मिल रहा मुआवजा

इसके अलावा, पाकिस्तानी सरकार का रवैया भी जनता के प्रति उदासीन ही रहा है। हर साल बड़ी तादाद में लोगों की मौत होना वहां आम हो चुका है। यहां तक की सरकार ने अब मुआवजे की रकम कुछ इलाकों में कम कर दी है या फिर पूर्णत: बंद कर दी है। ये बताता है कि सरकार को इन आपदाओं से कितना फर्क पड़ता है।

इस खबर पर अपनी राय हमें कमेंट में बताएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+