पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद का बड़ा दावा- हो सकती है PM इमरान खान की गिरफ्तारी

इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने की विदेशी साजिश के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के लोकतंत्र को गंभीर खतरा है और मौजूदा संकट का एकमात्र समाधान समय से पहले चुनाव कराना है।

इस्लामाबाद, अप्रैल 03: पाकिस्तान के संकटग्रस्त प्रधान मंत्री इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के बाद गिरफ्तार किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर वह देश की संसद में उनके खिलाफ अविश्वास मत हार जाते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में ये जानकारी दी है।

इमरान खान होंगे गिरफ्तार?

इमरान खान होंगे गिरफ्तार?

इंडिया टुडे टीवी से विशेष रूप से बात करते हुए, शेख राशिद अहमद ने दावा किया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के 155 सदस्य अविश्वास प्रस्ताव से पहले सामूहिक रूप से इस्तीफा दे सकते हैं। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री ने कहा कि, "मुझे लगता है कि वे इमरान खान को गिरफ्तार करेंगे, वे इमरान खान को बर्दाश्त नहीं करेंगे"। उन्होंने विपक्ष का जिक्र करते हुए कहा, जिसने क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।

गृहमंत्री ने कहा- विदेशी साजिश

गृहमंत्री ने कहा- विदेशी साजिश

इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने की विदेशी साजिश के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के लोकतंत्र को गंभीर खतरा है और मौजूदा संकट का एकमात्र समाधान समय से पहले चुनाव कराना है। इमरान खान की हार की साजिश रचने के लिए विपक्षी दलों को 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली के 172 सदस्यों की जरूरत है। उनका दावा है कि उन्हें 177 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जो प्रधानमंत्री को हटाने के लिए आवश्यक शक्ति से अधिक है। आपको बता दें कि, पाकिस्तान के संयुक्त विपक्ष ने 8 मार्च को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर किया था, जिसे इमरान खान ने अमेरिका की साजिश करार दिया है।

अमेरिका पर साजिश का आरोप

अमेरिका पर साजिश का आरोप

69 वर्षीय इमरान खान ने शनिवार को अपनी पीटीआई पार्टी के अनुयायियों, विशेष रूप से युवाओं को, सरकार को गिराने की साजिश और विधानसभा की कार्यवाही को खारिज करने के लिए मतदान के दिन "शांतिपूर्ण विरोध" करने का आह्वान किया है। उन्होंने पहले विद्रोही सांसदों को "देशद्रोही" करार दिया है और कहा कि उन्हें जीवन भर इसी पहचान के साथ जीना होगा। इमरान खान, जिन्होंने पहले अपनी पार्टी के सांसदों को अविश्वास सत्र में शामिल नहीं होने के लिए कहा था, उन्होंने अब उन्हें कार्यवाही में भाग लेने और अपने प्रधानमंत्री का मुखर बचाव करने का आदेश दिया है।

इस्लामाबाद में ‘लॉकडाउन’

इस्लामाबाद में ‘लॉकडाउन’

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज राजधानी इस्लामाबाद में भारी हिंसा की आशंका है और इमरान खान ने अपने समर्थकों से पूरे देश में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है, जिसके बाद आशंका है कि, पूरे पाकिस्तान में भारी हिंसा हो सकती है और हालात काफी खराब हो सकते हैं, लिहाजा इस्लामाबाद में हजारों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इस्लामाबाद में सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सरकार ने राजधानी में केट जोन को सील करना शुरू कर दिया है। SAMAA TV ने बताया कि इस्लामाबाद के रेड जोन में कुल 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। रविवार को देश की नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव में हार के बाद इमरान खान ने अपने समर्थकों से "शांतिपूर्ण" विरोध प्रदर्शन शुरू करने का आह्वान करने के बाद सुरक्षा उपाय किए गये हैं।

इमरान ने कहा- मेरे पास प्लान हैं

इमरान ने कहा- मेरे पास प्लान हैं

एक टीवी इंटरव्यू के दौरान एक सवाल के जवाब में, पीएम इमरान खान ने कहा कि, उनके पास नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान सत्र के लिए कई योजनाएं है और उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि वह विपक्षी पार्टियों को नेशनल असेंबली में हरा देंगे। इमरान खान ने कहा कि, "मेरे पास एक से अधिक योजनाएं हैं। हम कल जीतेंगे"। उन्होंने कहा कि पीटीआई ने खैबर पख्तूनख्वा में स्थानीय निकाय चुनावों में जीत हासिल की है, जो बताता है कि, जनता का समर्थन मेरे पास है। इमरान खान ने कहा कि, स्थानीय निकाय के नतीजे बताते हैं कि राष्ट्र उनके साथ (विपक्ष) नहीं है और "उन्हें माफ नहीं करेगा"। उनका समर्थन करने वाले राजनेता अब डरते हैं कि वे पाकिस्तान के खिलाफ "विदेशी साजिश" का हिस्सा बन गये हैं।

पाकिस्तानी संसद का गणित समझिए

पाकिस्तानी संसद का गणित समझिए

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानि पीटीआई ने 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में अपना बहुमत खो दिया है और इमरान खान सरकार को सपोर्ट करने वाली एमक्यूएम-पी - ने कहा कि उसके सात विधायक विपक्षी गठबंधन को वोट देंगे। उनसे पहले, इमरान खान की खुद की पार्टी के कम से कम 24 से ज्यादा सांसद बागी हो चुके हैं। हालांकि, पाकिस्तान के कई राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है, कि सेना के न्यूट्रल हो जाने के बाद और शनिवार को सेना द्वारा अमेरिका का समर्थन करने के बाद ये आंकड़ा 50 को पार कर सकता है, क्योंकि सेना का अमेरिका के पक्ष में रूस के खिलाफ बयान देना, इमरान खान के सांसदों को एक संदेश है। हालांकि अभी तक के गणित के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी पीटीआई को 142 एमएनए (सांसद) का समर्थन प्राप्त है, जबकि विपक्ष के पास 199 एमएनए हैं। जबकि, इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए सिर्फ 172 सांसदों का समर्थन ही विपक्ष के लिए अनिवार्य है, लेकिन विपक्ष के पास 199 सांसद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+