धारा 370 हटने पर पाकिस्तान मंत्री की मांग, जब बात ही नहीं करनी तो राजनायिक संबंधों का क्या मतलब

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। भारत सरकार के फैसले को बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने संसद का आपातकालीन संत्र बुलाया जिसमें इमरान खान ने विरोध दर्ज कराया। और अब पाकिस्तान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी की बौखलाहट भी सामने आ गई है। फवाद चौधरी ने कहा कि मैं विदेश मंत्री से अनुरोध करता हूं कि जब भारत को हमसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, उनके दूत अभी भी यहां क्यों हैं?

Pakistan Minister Fawad Chaudhary said We should cut diplomatic ties with india

फवाद चौधरी ने कहा कि जब भारत बात नहीं करना चाहता तो हमें उनके साथ राजनयिक संबंधों में कटौती करनी चाहिए। उनके दूत के यहां होने और हमारे दूत के वहां होने के का क्या फायदा है? बता दें कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वो इसके खिलाफ है और इसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं उसको लेकर वो विचार कर रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि धारा 370 हटाने का फैसला कोई जल्दबाजी में नहीं लिया गया है बल्कि यह पहले से प्लान था।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान भारत पर दबाव बनाने की तैयारी कर रहा है। क्योंकि ऐसी खबरें सामने आई हैं कि पीएम इमरान खान ने तुर्की, मेलिशाय समेत 6 देशों के नेताओं से बात भी की है और पाकिस्तान भारतीय फ्लाइट्स के लिए एयरस्पेस बंद करने की तैयारी में है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बता दें कि पुलवामा हमले और फिर भारत की ओर से किए एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान ने काफी दिनों तक अपने एयरस्पेस बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें- आर्टिकल 370 पर पाकिस्‍तान को नहीं मिला चीन और मुसलमान देशों का साथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+