साफ पानी और स्वच्छता के मामले में पाकिस्तान भारत से कहीं आगे, भारत को मिला 92वां स्थान
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारत में भले ही स्वच्छता को लेकर मुहिम चलाए जा रहे हों लेकिन भारत इस मामले में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से कहीं पीछे है। इस बात का खुलासा शुक्रवार को जारी एक कार्य निष्पादन सूचकांक से हुआ है। अमेरिका के ग्लोबल पब्लिक हेल्थ के चैपल हिल्स गिलिंग स्कूल स्थित युनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के 'द वॉटर इंस्टीट्यूट' द्वारा तैयार सूचकांक में पाकिस्तान पांचवे नंबर पर है, जबकि भारत को 92वां स्थान दिया गया है।

आपको बता दें कि भारत को मिला 92वां स्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया 'स्वच्छ भारत अभियान' से पहले का है। इस सूचकांक में जो देश उपर है उनमें चीन, अल-सल्वाडोर, नाइजर, मिस्र और मालदीव शामिल हैं, जबकि निचले पायदान पर रहने वालों में रूस, फिलीपींस और ब्राजील हैं।
इस सूचकांक को तैयार करने के क्रम में देशों के आकार और आय की तुलना की गई जिससे यह पता चला कि किसी राष्ट्र का सकल घरेलू उत्पाद वहां के नागरिकों को पानी और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सुधार की स्थिति का निर्धारण नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications