Pakistan: Unknown गनमैन पर लाहौर पुलिस ने की FIR, फिर मामला क्यों कर दिया सील? कितने मिले सुराग?

Pakistan के लाहौर में गुरुवार को Lashkar-e-Taiba (LeT) के को-फाउंडर Amir Hamza पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें वो घायल हो गया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक एक या इससे ज्यादा गोली उसके हाथों में लगी हैं। जिसके बाद पाकिस्तान में एक बार फिर से अनजान हमलावर (Unknown Gunman) का खौफ छा गया है। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

हमलावर आए गोलियां दागी और गायब...

यह हमला गुरुवार को लाहौर के पीको रोड पर 24NewsHD के दफ्तर के पास हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो अज्ञात बाइक सवारों ने केंद्रीय मंत्री Mohsin Naqvi के स्वामित्व वाले इस चैनल के वाहन को निशाना बनाया। उस समय वाहन में हमजा के साथ धार्मिक कार्यक्रम के होस्ट Nazir Ahmed Ghazi भी मौजूद थे। गाजी सुरक्षित रहे, लेकिन हमजा को गोली लगी।

Pakistan

FIR दर्ज, लेकिन केस को किया गया सील

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, लेकिन इस केस को तुरंत सील कर दिया गया। इसकी जानकारी तो लाहौर पुलिस ने नहीं दी कि क्यों सील किया है लेकिन अंदर से खबर आई की आर्मी के कहने पर ऐसा किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस मामले की जांच खुफिया एजेंसियों को सौंप दी गई है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

Missing US Scientists: पर्स, मोबाइल, चाबी छोड़ पैदल निकले..गायब हुए अमेरिका के 10 साइंटिस्ट और आर्मी ऑफिसर
Missing US Scientists: पर्स, मोबाइल, चाबी छोड़ पैदल निकले..गायब हुए अमेरिका के 10 साइंटिस्ट और आर्मी ऑफिसर

घटना के बाद हाई अलर्ट फिर भी सुराग नहीं

पंजाब पुलिस के अनुसार, जैसे ही घटना की जानकारी मिली, एसएसपी ऑपरेशंस तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। एसएसपी ऑपरेशंस Tauqeer Naeem ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की। पुलिस ने बताया कि फायरिंग के दौरान वाहन में मौजूद बाकी लोग सुरक्षित रहे।

CCTV और टेक्नोलॉजी से जांच तेज

पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और जियो-फेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान चल रहा है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमजा को लाहौर के जौहर टाउन स्थित उसके घर शिफ्ट कर दिया गया है, जहां पुलिस और एजेंसियों के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

हाफिज सईद के परिवार और नेताओं ने की मुलाकात

इस घटना के बाद Hafiz Saeed के संगठन Jamaat-ud-Dawa के राजनीतिक विंग Pakistan Markazi Muslim League के कई नेता हमजा से मिलने पहुंचे। इनमें हाफिज सईद का बेटे Talha Saeed भी शामिल था। सत्ताधारी पार्टी PML-N ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

LeT में हमजा की अहम भूमिका

अमीर हमजा को Hafiz Saeed के बाद LeT का दूसरा सबसे बड़ा नेता माना जाता है। अमेरिका ने उन्हें आतंकवादी घोषित किया हुआ है। पहले वे LeT के स्पेशल ऑपरेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख भी रह चुके हैं और संगठन में उनकी भूमिका काफी अहम रही है।

Canada: 'देश छोड़ना पड़ सकता है', खालिस्तानियों पर चलेगा कार्ने सरकार का हंटर! 30 हजार लोगों को नोटिस
Canada: 'देश छोड़ना पड़ सकता है', खालिस्तानियों पर चलेगा कार्ने सरकार का हंटर! 30 हजार लोगों को नोटिस

फंडिंग नेटवर्क और पुराना इतिहास

2018 में जब पाकिस्तान सरकार ने JuD और Falah-e-Insaniat Foundation पर प्रतिबंध लगाया था, तब हमजा ने LeT के लिए फंड जुटाने के लिए एक अलग समूह बनाया था। वहीं, हाफिज सईद 2019 से लाहौर की Kot Lakhpat Jail में बंद हैं, जहां उन्हें आतंकवाद की फंडिंग के मामलों में दोषी पाए जाने के बाद कई साल की सजा सुनाई गई थी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+