Pakistan: 'दिल नहीं किडनी छू लेने वाली एक्टिंग', पॉडकास्ट में मर्डर कॉल और ट्रोल हुईं लाहौर की ASP शहरबानो

Pakistan के लाहौर की असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) शहरबानो नकवी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। वजह है उनका एक वीडियो, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के बीच में ही उठकर एक मर्डर केस को सुलझाने जाती हैं और दावा किया जा रहा है कि वह सिर्फ एक घंटे में केस सॉल्व करके वापस लौट आती हैं। इस घटना के बाद जहां कुछ लोग हैरान हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं

पॉडकास्ट के बीच आया फोन कॉल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एएसपी शहरबानो नकवी पॉडकास्ट के दौरान अचानक एक फोन कॉल उठाती हैं। वह कहती हैं, "मुझे एक कॉल आ रही है... ठीक है, ये SHO का कॉल है।" इसके बाद वह फोन पर बात करते हुए कहती हैं, "हां खुर्रम? कहां? आरोपी पकड़ा गया है? बहुत अच्छा। रुकिए, मैं आ रही हूं।"

Pakistan

'मर्डर हो गया है', कहकर पॉडकास्ट छोड़ा

फोन कॉल खत्म करने के बाद नकवी पॉडकास्टर की तरफ देखकर कहती हैं, "एक मर्डर हो गया है, मैं अभी हो के आती हूं।" इसके बाद वह पॉडकास्ट बीच में ही छोड़कर चली जाती हैं। वीडियो में दावा किया जाता है कि वह करीब एक घंटे बाद वापस लौटती हैं।

वापसी के बाद मर्डर की जानकारी दी

जब नकवी वापस आती हैं, तो पॉडकास्टर उनसे आपात स्थिति के बारे में पूछता है। जवाब में वह सिर्फ "मर्डर" कहती हैं और बताती हैं कि यह घटना डिफेंस फेज ए के ब्लॉक इलाके में हुई थी।

दोस्ती, पैसे और प्लानिंग से हुई हत्या

नकवी आगे बताती हैं कि आरोपी और पीड़ित आपस में दोस्त थे। दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद था। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पीड़ित से पैसे लिए थे और जब पैसे वापस मांगे गए, तो उसने गुस्से में आकर पूरी योजना के साथ अपने दोस्त की हत्या कर दी।

रिश्तेदारों की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

ASP नकवी के मुताबिक, पीड़ित के रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। घर के अंदर बंधक बनाए गए लोगों को, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था, सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ड्राइंग रूम में मिला शव

नकवी ने यह भी बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही पीड़ित की मौत हो चुकी थी। उसका शव घर के ड्राइंग रूम में पड़ा मिला। उन्होंने साफ कहा, "मर्डरर को पुलिस ने पकड़ लिया है।"

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या वाकई एक घंटे में मर्डर केस सुलझाया जा सकता है। एक यूजर ने लिखा, "किसी सभ्य समाज में अगर पुलिस अफसर ऐसा ड्रामा करता, तो उसे नौकरी से निकालकर जेल भेज दिया जाता।"

'एक घंटे में FIR से लेकर पूरी कहानी?'

एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि एक घंटे में न सिर्फ आरोपी पकड़ लिया गया, बल्कि हत्या की वजह और पूरी कहानी भी मीडिया को बता दी गई। यूजर ने लिखा कि अदालतों को जिन मामलों में सालों लग जाते हैं, वह सब एक घंटे में कैसे हो गया।

'स्क्रिप्ट किसने लिखी?'

कई यूजर्स ने वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया। एक ने लिखा, "ये स्क्रिप्ट लिखता कौन है?" वहीं कुछ लोगों ने उनके "मर्डर" कहने के अंदाज़ पर भी मजाक उड़ाया।

'सुपरकॉप' इमेज पर तंज

कुछ यूजर्स ने नकवी को "सुपरकॉप" बताते हुए कटाक्ष किया। एक कमेंट में लिखा गया, "सब कुछ एक घंटे में हो गया, कमाल है।" दूसरे ने कहा, "गईं, केस सुलझाया, वापस आईं... सुपर कॉप्स।"

'मर्डर तो हुआ, लेकिन एक्टिंग का'

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "मर्डर तो हुआ था, लेकिन एक्टिंग का।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि एक घंटे में केस सुलझाकर फिर एक रैंडम पॉडकास्टर को पूरी कहानी सुना देना भरोसे से बाहर लगता है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+