'फ्रांसीसी तट पर भाई-बहन के बीच फिजिकल संबंध', PAK विश्वविद्यालय ने छात्रों से निबंध लिखने को कहा

पाकिस्तान के अंदर फ्रांस को लेकर गहरी नफरत है और फ्रांस के खिलाफ पाकिस्तान में कई बार हिंसक प्रदर्शन भी हो चुके है। माना जा रहा है, कि ये सवाल भी उसी नफरती एजेंडे के साथ पूछा गया था।

student

Pakistan News: पाकिस्तान भले ही आर्थिक दिवालियेपन से जूझ रहा है और पाकिस्तान की सरकार आर्थिक भंवर से निकलने के लिए हाथ-पैर मार रही है लेकिन पाकिस्तान नैतिक स्तर पर भी दिवालिया हो चुका है। पाकिस्तान की इस्लामाबाद यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों को फ्रांस के समुद्री तट पर भाई-बहन के बीच फिजिकल रिलेशन बनाने के दृश्य की कल्पना करते हुए निबंध लिखने को कहा है। जिसके बाद इस्लामाबाद यूनिवर्सिटी की जमकर आलोचना की जा रही है और लोगों का कहना है, कि ये घटना बताता है, कि पाकिस्तान की मानसिकता घटियापन के किस स्तर तक जा पहुंची है।

इस्लामाबाद यूनिवर्सिटी की है घटना

इस्लामाबाद यूनिवर्सिटी की है घटना

इस्लामाबाद में COMSATS विश्वविद्यालय के परीक्षा पत्र की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और परीक्षा में पूछे गये सवाल ने लोगों के बीच गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर जो प्रश्न पत्र की जो तस्वीर वायरल हुई है, वो इंग्लिश का प्रश्नपत्र है, जिसमें छात्रों को 300 शब्दों में निबंध लिखने के लिए कहा गया है। निबंध लिखने का शीर्षक था, 'छुट्टी के दौरान फ्रांसीसी समुद्री तट पर भाई-बहन के बीच शारीरिक संबंध।' इस सवाल में पूछा गया था, कि "जूली और मार्क भाई और बहन हैं। वे कॉलेज से गर्मियों की छुट्टी में फ्रांस में एक साथ यात्रा कर रहे थे और एक रात वे समुद्र तट के पास एक केबिन में अकेले रह रह गये और उन्होंने फैसला किया, कि अगर वे प्यार करने की कोशिश करते हैं, तो यह दिलचस्प और मजेदार होगा। यह उनमें से प्रत्येक के लिए एक नया अनुभव होगा। जूली पहले से ही गर्भ निरोधक गोलियां ले रही थी, और मार्क एक कंडोम का भी उपयोग करता है, ताकि संबंध सुरक्षित रहे। वे दोनों प्यार करने का आनंद लेते हैं, लेकिन उन्होंने फैसला किया, कि यह फिर कभी नहीं होगा। वे उस रात को एक स्पेशल सीक्रेट के रूप में रखते हैं, जो उन्हें एक -दूसरे के करीब भी महसूस कराता है।"

पाकिस्तान की घटिया मानसिकता

सवाल में छात्रों से पूछा गया था, कि "आप इसके बारे में क्या सोचते हैं? क्या उनके लिए प्यार करना ठीक था? अपने उत्तर को कारण सहित बताएं और अपने ज्ञान और व्यक्तिगत राय से कुछ प्रासंगिक उदाहरण शामिल करें।" इस सवाल के पूछे जाने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी गई और कई लोगों ने गंभीर आपत्ति जताई, जिसके बाद विवादास्पद प्रश्न पत्र सेट करने के लिए यूनिवर्सिटी ने आरोपी प्रोफेसर के कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया है। पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के दफ्तर से एक पत्र जारी करते हुए कहा गया है, कि मंत्री ने मामले को गंभीर माना है और यूनिवर्सिटी के सामने ऐसे सवालों को लेकर चिंता जताई है। आपको बता दें, कि ये परीक्षा पिछले साल 4 दिसंबर को आयोजित की गई थी। वहीं, पाकिस्तानी मंत्री के दफ्तर ने अपने पत्र में कहा है, कि "परीक्षा के पेपर में प्रश्न की सामग्री अत्यधिक आपत्तिजनक थी और "पूरी तरह से इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के पाठ्यक्रम कानूनों के खिलाफ और परिवारों के बीच अशांति पैदा करने वाली थी।"

पाकिस्तानी एक्टर्स ने जताया विरोध

वहीं, इस मामले पर पाकिस्तान के एक्टर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और अभिनेता और गायक मिशी खान ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है, कि "अपराधियों की रक्षा के लिए कालीन के नीचे छिपी गंदगी के धूल ढंकना बंद करना चाहिए। क्या ऐसे सवाल सेट करने वाले घटिया आदमी को यूनिवर्सिटी से बाहर निकालना ही पर्याप्त है? वीडियो क्लिप ने एक्टर को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है, कि "आप पर शर्म आती है @cuissbc। इस घटिया यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया जाना चाहिए और जिसने भी इस तरह का घटिया सवाल सेट किया है, उसे सलाखों के पीछे होना चाहिए, आखिर आपने इस घटिया तरह के सवाल पूछने की हिम्मत कैसे की?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+