210 रुपये दूध, 800 रुपये किलो चिकन... पाकिस्तान में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें बेकाबू हुईं

पाकिस्तान अगले कुछ हफ्तों में डिफॉल्ट हो जाएगा और देश के पास अपने कर्ज को चुकाने की क्षमता खत्म हो जाएगी। वहीं, पाकिस्तान विदेशों से सामान भी आयात नहीं कर पाएगा।

Pakistan News

Pakistan News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया है, कि एक गुमनाम पाकिस्तानी नागरिक संयुक्त राज्य अमेरिका में तुर्की दूतावास में जाकर तुर्की-सीरिया भूकंप पीड़ितों के लिए 30 मिलियन डॉलर का दान दिया है। लेकिन, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस दावे के बाद पाकिस्तान के लोग ही सवाल उठा रहे हैं। आईये जानते आखिर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के इस दावे के बाद क्यों सवाल उठ रहे हैं?

पाकिस्तान में बेतहाशा बढ़ी महंगाई

पाकिस्तान में बेतहाशा बढ़ी महंगाई

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में अनिश्चित आर्थिक परिस्थितियों के बीच दैनिक इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं की कीमतें अनियंत्रित हो गई हैं, जिसके बाद सारे सामानों की कीमत में बेतहाशा इजाफा हो गया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के कराची शहर में दूध की कीमतें 190 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 210 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है और आने वाले दिनों में दूध की कीमत में और इजाफा होने की संभावना है। वहीं, जीवित ब्रायलर चिकन की कीमत में भी भारी वृद्धि हो गई है।

चिकन की कीमत में भारी इजाफा

चिकन की कीमत में भारी इजाफा

डॉन के मुताबिक, पिछले दो दिनों में चिकन की कीमत में 30 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है, जिसके बाद अब कराची शहर में जिंदा मुर्गे की कीमत 500 रुपये हो गई है। इस महीने की शुरुआत में, जीवित मुर्गे की कीमत 390 से 440 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध था, जबकि जनवरी 2023 के अंतिम सप्ताह में मुर्गा 380-420 किलोग्राम के बीच बेचा जा रहा था। लेकिन, मुर्गे का मांस अब 700 से 800 रुपये किलो हो गया है, जो पिछले महीने 620-650 रुपये किलो था। वहीं, बोनलेस चिकन की कीमत 1000 से 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई है। बोनलेस पोल्ट्री मीट का रेट बोनलेस वील की कीमत को पार कर गया है, जो वर्तमान में 900-1,000 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि हड्डियों वाला मांस 800-850 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

दूध के दाम भी अनियंत्रित

दूध के दाम भी अनियंत्रित

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची मिल्क रिटेलर्स एसोसिएशन के मीडिया कॉर्डिनेटर वहीद गद्दी ने दावा किया है, कि "1,000 से ज्यादा दुकानदार दूध को बढ़ा-चढ़ाकर बेच रहे हैं। ये वास्तव में थोक विक्रेताओं/डेयरी किसानों की दुकानें हैं न कि हमारे सदस्यों की"। उन्होंने कहा, कि "हमारे 4,000 खुदरा सदस्यों ने कीमत को 190 रुपये प्रति लीटर की दर को अपरिवर्तित रखा है।" उन्होंने कहा, कि यदि किसान दूध की कीमत को और बढ़ाते हैं, तो देश में दूध की कीमत और भी ज्यादा बढ़ेगा। उन्होंने कहा, कि कुछ दिनों में दूध की कीमत बढ़कर 220 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। डॉन के मुताबिक, 16 दिसंबर 2022 को कचारी में 180 रुपये प्रति लीटर दूध बिक रहा था, जो अब 220 रुपये प्रति लीटर होने वाला है। डॉन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, कि कराची के दुकानदारों ने अब अपनी मर्जी से दूध बेचना शुरू कर दिया है और कराची के कमिश्नर के आदेश को मानने से दुकानदारों ने मना कर दिया है, लिहाजा अब कौन सा दूकानदार कितनी कीमत पर दूध बेचेगा, या तय नहीं हैं।

खाद्य वस्तुओं की कीमत बेकाबू

खाद्य वस्तुओं की कीमत बेकाबू

सिंध पोल्ट्री होलसेलर्स एसोसिएशन के महासचिव कमाल अख्तर सिद्दीकी ने पोल्ट्री दरों में बढ़ोतरी पर कहा, कि जीवित पक्षी की थोक दर 600 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि मांस की दर 650 रुपये से 700 रुपये के बीच थी, लेकिन खुदरा विक्रेताओं ने अपनी मर्जी से कीमतें वसूल करनी शुरू कर दी हैं और सरकार कीमतों पर नियंत्रण स्थापित करने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा, कि बंदरगाह से सोयाबीन मील (पोल्ट्री फीड की मुख्य सामग्री में से एक) की निकासी अभी भी समस्याओं का सामना कर रही है। 50 किलो पोल्ट्री फीड बैग की कीमत अब 7,200 रुपये हो गई है, जो पिछले एक महीने में 600 रुपये ज्यादा है। पाकिस्तान सरकार ने डॉलर पर पाबंदी लगा रखी है, लिहाजा बंदरगाहों से सामान खरीदने के लिए पाकिस्तानी व्यापारियों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है, लिहाजा कीमतों में भारी इजाफा हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+