Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pakistan के Ex PM को Shehbaz-Munir कैसे कर रहे अंधा? जेल में बंद इमरान खाने-धोने को तरसे!

Pakistan के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Former PM Imran Khan) की सेहत को लेकर हैरानी वाली खबर सामने आ रही हैं। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का कहना है कि जेल में उन्हें सही मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा है। पार्टी का दावा है कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो इमरान खान की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है।

अगस्त 2023 से जेल में बंद इमरान खान

73 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और राजकीय गोपनीयता भंग करने से जुड़े कई मामले चल रहे हैं। PTI का आरोप है कि ये सभी मामले राजनीतिक बदले की भावना से दर्ज किए गए हैं और इसका मकसद इमरान खान और उनकी पार्टी को सत्ता से बाहर रखना है। पार्टी इसे एक "राज्य-प्रायोजित अभियान" बता रही है।

Pakistan

एकांत कारावास और बाहरी दुनिया से कटाव

इमरान खान के वकीलों और PTI नेताओं के मुताबिक, उन्हें जेल में ज्यादातर समय एकांत कारावास (Solitary Confinement) में रखा गया है। पिछले तीन महीनों से उन्हें किसी से मिलने की इजाज़त नहीं दी गई है। न परिवार, न वकील - जिससे वे पूरी तरह बाहरी दुनिया से कट चुके हैं।

किस बीमारी से जूझ रहे कप्तान?

PTI का कहना है कि इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता तब और बढ़ गई, जब डॉक्टरों ने उनकी दाहिनी आंख में एक गंभीर बीमारी का पता लगाया। उन्हें रेटिनल नस में खतरनाक ब्लॉकेज बताया गया है, जिसे मेडिकल भाषा में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (Central Retinal Vein Occlusion) कहा जाता है। अगर समय पर इलाज नहीं मिला तो वे हमेशा के लिए अंधे हो सकते हैं। पार्टी का कहना है कि पाक पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर दोनोेें ही

समय पर इलाज न हुआ तो स्थायी नुकसान

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, अगर इस बीमारी का समय रहते इलाज नहीं किया गया, तो इससे आंखों को स्थायी नुकसान हो सकता है। PTI के मुताबिक, इस समस्या की वजह से इमरान खान को पहले से ही धुंधला दिखाई दे रहा है, जो स्थिति की गंभीरता को और बढ़ाता है।

स्थिति बेहद संवेदनशील: PTI

PTI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,"जेल में उनकी जांच करने वाले मेडिकल विशेषज्ञों के मुताबिक, यह एक बेहद संवेदनशील और गंभीर स्थिति है। अगर तुरंत और सही इलाज नहीं हुआ, तो उनकी आंखों की रोशनी को स्थायी नुकसान पहुंचने का खतरा बहुत ज्यादा है।"

निजी डॉक्टर से मिलने की इजाज़त नहीं

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन कई महीनों से इमरान खान के निजी डॉक्टर को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दे रहा है। PTI ने जेल अधिकारियों के इस रवैये को "लापरवाह" बताया है और कहा है कि इससे इमरान खान का स्वास्थ्य गंभीर खतरे में पड़ गया है।

अदालत के आदेश भी नहीं माने

ब्रिटिश अख़बार The Guardian की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अदालत ने आदेश दिया था कि इमरान खान को हफ्ते में दो बार अपने परिवार और वकीलों से मिलने दिया जाए। इसके बावजूद, पूर्व प्रधानमंत्री अपने वकीलों से आखिरी बार लगभग 100 दिन पहले मिले थे, जो अदालत के आदेशों का खुला उल्लंघन माना जा रहा है।

इमरान खान को किया अलग-थलग

PTI के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील गौहर अली खान ने कहा, "अदालत के आदेशों के बावजूद हम इमरान खान से नहीं मिल पा रहे हैं। उन्हें एकांत कारावास में रखा गया है और पूरी तरह संपर्क से बाहर कर दिया गया है। यह उनके मौलिक अधिकारों के खिलाफ है।" उन्होंने आगे कहा कि इमरान खान की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामने आने के बाद, उन्हें और उनके डॉक्टरों को उनसे तुरंत मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+