Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: पूर्व पाकिस्तानी PM की बलूचों ने विदेशी जमीन पर उतारी 'पतलून’! गिड़गिड़ाकर कही ये बात

Video: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकर (Pakistan's Former Caretaker Prime Minsiter Anwar-Ul-Haq Kakar) की उस वक्त सरेआम बेइज्जती हुई जब वे नॉर्वे (Norway) की राजधानी ओस्लो (Oslo) में बलूच प्रदर्शनकारियों के हत्थे चढ़े। अकेले खड़े काकर को एक बलूच शख्स ने घेर लिया और फिर उन्हें जमकर कोसा। इस दौरान काकर बेशर्मों की तरह मुस्कुराते हुए वीडियो न बनाने की गुजारिश करते रहे। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बलूच कार्यकर्ताओं ने काकर से कुछ सवाल भी पूछे जिनके जवाब काकर से देते न बने।

'बलूचिस्तान का हत्यारा'

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने काकर को 'बलूचिस्तान का हत्यारा' और 'सेना का मोहरा' कहा। उन्होंने उन पर बलूच लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आरोप लगाया। वीडियो में देखा गया कि प्रदर्शनकारी उनसे तीखे सवाल पूछ रहे थे और अपनी नाराज़गी खुलकर जता रहे थे। हालांकि काकर ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह चुपचाप वहां खड़े रहे और बाद में वहां से निकलने की कोशिश करते दिखे।

Video

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता मीर यार बलूच ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि 2023 में पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री रहे काकर के ओस्लो दौरे के दौरान बलूच देशभक्तों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक, यह प्रदर्शन दुनिया का ध्यान बलूचिस्तान के लोगों की परेशानियों की ओर खींचने के लिए था।

बलूच नेताओं का अंतरराष्ट्रीय अपील

मीर यार बलूच ने कहा कि उनके प्रतिनिधि यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों में पाकिस्तान की कथित दमनकारी नीतियों, युद्ध अपराधों और बलूच नरसंहार के आरोपों को उजागर करते रहते हैं। उन्होंने नॉर्वे सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों की स्वतंत्र जांच का समर्थन करें। उन्होंने जबरन गायब किए जाने और न्यायेतर हत्याओं जैसे मुद्दों का भी जिक्र किया।

काकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अलग बलूच देश की मांग करने वाले नेताओं ने नॉर्वे सरकार से काकर और बलूचिस्तान के तत्कालीन मुख्यमंत्री सरफराज के खिलाफ जांच की मांग की। उनका आरोप है कि हजारों निर्दोष बलूच नागरिकों के साथ अन्याय हुआ है और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

बलूचिस्तान में लंबे समय से तनाव

बता दें कि बलूचिस्तान में लंबे समय से आर्मी और पाकिस्तान सरकार जुल्म करते आ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना और सरकार दोनों पर बलूच नागरिकों को जबरन किडनैप या गायब करने और महिलाओं से यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। आज भी ऐसे हजारों बलूची लोग हैं जो सालों से गायब हैं और उनके परिजन उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

इसके अलावा कोई भी वकील अगर इस मामले को कोर्ट में ले जाता है तो कुछ समय में पाकिस्तानी सरकार उसे भी किसी न किसी केस में आरोप बनाकर जेल में बंद कर देती है। यही वजह है कि लंबे समय से बलूचिस्तान अशांत है और अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+