PAK के विदेश मंत्री कुरैशी की हुई किरकिरी, Video में बोले- 'मनमोहन सिंह मेरे लिए लेकर आए थे चाय'

नई दिल्ली। शनिवार को करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन के साथ ही 500 भारतीय श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। दर्शन करने वाले पहले जत्थे में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी शामिल थे। इस दौरान पाकिस्तान के करतारपुर गुरुद्वारे में वहां के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी मौजूद थे और उन्होंने मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया।

pakistan foreign minister shah mahmood qureshi trolled after video viral

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और मनमोहन सिंह के मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुरैशी पूर्व पीएम को 90 के दशक में हुए उनके बीच मुलाकात के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्विटर पर यह वीडियो पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने शेयर किया है जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में पाकिस्तानी मंत्री कह रहे हैं कि मनमोहन जी आपको याद है मैं एक बार आपके घर आया था और बेगम साहिबा ने चाय बनाई थी।

यह भी पढ़ें: Video: करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में इमरान खान ने जब पूछा, कहां है हमारा सिद्धू

दोनों की मुलाकात के दौरान करतारपुर में मीडिया भी थी, शाह महमूद कुरैशी ने पत्रकारों को बताया कि यह 90 के दशक की बात है जब एक बार मनमोहन सिंह साहब खुद उनके लिए चाय लेकर आये थे। पाकिस्तान आकर मैंने लोगों को यह बात बताई कि वह दिल से कितने बड़े आदमी हैं। सोशल मीडिया पर कुरैशी का यह वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया और अब यूजर्स कुरैशी को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, बेगम साहिबा ने चाय बनाई और मनमोहन जी खुद चाय लेकर आए वाह! छोटी-छोटी बातों में कितनी लंबी फेंक रहा है। एक यूजर ने पीएम मोदी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, अब आके दिखाओ, ऐसे ही लोग मुझे चायवाला नहीं कहते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+