पाकिस्तान में बंदूक लेकर आटा खरीद रहे लोग, भगदड़ में 6 बच्चों के पिता की मौत, हाहाकार के हालात

आटे की कीमतों के रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के साथ पूरे पाकिस्तान में आटे का संकट तेज हो गया है। नागरिकों को सब्सिडी वाले आटे को खरीदने के लिए नामित उपयोगिता स्टोरों पर लंबी कतारों में खड़े होने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

pakistan flour crisis

Pakistan News: पाकिस्तान में भीषण खाद्य संकट मच गया है और देश के पास सिर्फ 3 हफ्ते तक के लिए ही सामान खरीदने का पैसा बचा है। लिहाजा, पाकिस्तान की स्थिति बहुत बुरी हो चुकी है। पाकिस्तान में सब्सिडी पर मिलने वाला आटा खत्म हो चुका है, जिसके बाद सरकार की तरफ से देश भर में कुछ दुकान खोले गये हैं, जहां कम कीमत पर आटा बेचा जा रहा है। लेकिन, इन दुकानों पर आटा खरीदने के लिए लोगों की लंबी लंबी लाइनें लगी रहती हैं।

आटा के लिए पाकिस्तान में हाहाकार

आटा के लिए पाकिस्तान में हाहाकार

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मीरपुर खास में एक सरकारी दुकान पर आटे खरीदने को लेकर मची भगदड़ में छह बच्चों के पिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि मृतक की उम्र 45 साल थी और वो कई घंटों से आटा खरीदने के लिए लाइन में लगा था। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाजार में सब्सिडी वाले आटे का स्टॉक घटने के बाद पाकिस्तान में आटे की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। संकट के पीछे का कारण खाद्य विभाग और आटा मिलों के बीच कुप्रबंधन और पंजाब से गेहूं की आपूर्ति में कमी को माना जाता है। पाकिस्तान में आटे के एक पैकेट की कीमत 3000 रुपये से ज्यादा हो चुकी है, लिहाजा पाकिस्तान के गरीब परिवारों के लिए आटा खरीदना काफी मुश्किल हो गया है।

पाकिस्तान में आटा संकट गहराया

आटे की कीमतों के रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के साथ पूरे पाकिस्तान में आटे का संकट तेज हो गया है। नागरिकों को सब्सिडी वाले आटे को खरीदने के लिए नामित उपयोगिता स्टोरों पर लंबी कतारों में खड़े होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। सस्ता आटा पाने की कोशिश में मीरपुर खास के एक शख्स की जान चली गई। आटे के गंभीर संकट से जूझ रहे हर क्षेत्र के साथ पूरे पाकिस्तान में स्थिति करीब करीब एक ही तरह है। लाहौर में 150 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 15 किलो आटे की बोरी अब 2,050 रुपये में बिक रही है। वहीं, 15 किलो आटे की थैली की कीमत सिर्फ दो हफ्ते में 300 रुपये तक बढ़ चुकी है। वहीं, एआरवाई न्यूज के मुताबिक, 30 किलो के पैकेट की कीमत 3000 रुपये पार कर चुका है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत ये है, कि मार्केट से आटा गायब है। दुकानों में आटा मिल नहीं रहे हैं। पाकिस्तान के अंग्रेजी दैनिक द फ्रंटियर पोस्ट के अनुसार, आटे की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, क्योंकि पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार 20 किलो आटे का बैग 3,000 रुपये को पार कर गया है।

आटे की कीमत सुन परेशान लोग

पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, कराची में आटा 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, क्योंकि पिछले एक हफ्ते में 20 किलो आटा का बैग 400 रुपये महंगा हो गया है। सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि, पाकिस्तान के हैदराबाद में 20 किलो आटा 2,880 रुपये, क्वेटा 2,700 रुपये, सुक्कुर 2,700 रुपये और पेशावर 2,650 रुपये पर पहुंच गया। फ्रंटियर पोस्ट के मुताबिक, शुक्रवार तक लाहौर और इस्लामाबाद समेत पंजाब के सभी बड़े शहरों में 10 किलो के एक बोरी आटे की कीमत 1,295 रुपये तक है। पंजाब से गेहूं की आपूर्ति बंद होने से पेशावर में 20 किलो आटे की बोरी की कीमत बढ़कर 3,000 रुपये हो गई है।

बलूचिस्तान का बुरा हाल

बलूचिस्तान का बुरा हाल

वहीं, बलूचिस्तान में आटे की किल्लत लगातार जारी है और शुक्रवार को 20 किलो आटे की कीमत 2,800 रुपये थी। रिपोर्ट के मुताबिक, क्वेटा और बलूचिस्तान के अन्य हिस्सों में आटे की कीमत आसमान छू गई है, जबकि प्रांत भर के ज्यादातर दुकानों में आटा उपलब्ध ही नहीं है। सूबे में एक सप्ताह पहले तक 20 किलो आटे की बोरी 2300 रुपये की मिल रही थी, जो अब 2,800 रुपये हो चुकी है। बलूचिस्तान में सस्ते दाम पर आटे की बोरी लेने के लिए लोग आपस में लड़ रहे हैं। वहीं, ख़ैबर पख़्तूनकावा में लोग सब्सिडी वाले आटे की थैली पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं, जिसकी वर्तमान दर 1,200 रुपये है, जबकि खुले बाज़ार में इतनी ही मात्रा के आटे की कीमत 3,100 रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+