Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान में Nawaz Sharif के करीबी और पूर्व मंत्री को इस्लामाबाद कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के करीब और पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार को इस्लामाबाद कोर्ट ने भोगड़ा घोषित कर दिया है।

Nawaz Sharif

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के करीब और पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार को इस्लामाबाद कोर्ट ने भोगड़ा घोषित कर दिया है। नवाज शरीफ के साथ पनामा पेपर भ्रष्टाचार में दोषी इशाक डार को कोर्ट में हाजिर नहीं होने की वजह से कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री को भगोड़ा घोषित किया है।

पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार को भगोड़ा घोषित करते हुए जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद बशीर ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) से पूर्व मंत्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने और 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। डार के खिलाफ केस पाकिस्तान के एनएबी ने पनामा पेपर स्कैंडल में 24 जुलाई को नवाज शरीफ के साथ केस दर्ज किया था। एनएबी ने शरीफ के खिलाफ कुल तीन केस दर्ज किए हैं, जिसमें भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रींग के मामले हैं।

इससे पहले कोर्ट ने 14 नवंबर को डार के खिलाफ गैर-जमानती अरैस्ट वारंट जारी किया था। डार ने इसको लेकर कोर्ट को कहा था कि वे हार्ट का इलाज करा रहे हैं, लेकिन जल्द ही कोर्ट में हाजिर होंगे। हालांकि, कोर्ट ने उनकी अपील को ठुकरा दिया, जो डार ने कहा था कि वे वित्त मंत्री इशाक डार के वकील ने बताया कि मंत्री इलाज के लिए फिलहाल लंदन में हैं।

इशाक डार पर आय से अधिक 83.17 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जमा करने का आरोप है। वहीं, कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए एनएबी को डार की संपत्ति को जब्त करने के आदेश भी पहले दे चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+