खैबर में लड़कियों के स्कूल के बाहर दो बम धमाकों से फिर दहला पाक
खैबर। पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल में तालिबानी आतंकियों के हमले को अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते हैं कि खैबर के गर्ल्स कॉलेज के बाहर आतंकियों ने धमाका कर दिया है। डेरा स्माइल खान के पास लड़कियों के स्कूल के बाहर एक के बाद एक दो धमाकों की खबर ने हड़कंप मचा दिया।

खैबर इलाके में लड़िकयों के स्कूल के बाहर धमाके के बाद पाकिस्तानी पुलिस ने पूरे स्कूल की घेरेबंदी कर दी। हालांकि इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन धमाके ने पूरे पाकिस्तान को एक बार फिर से हिलाकर रख दिया।
गौरतलब है कि पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल में आतंकी हमले में 141 बच्चों की जान चली गयी थी। जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आतंक के खिलाफ अभियान शुरु करने का ऐलान करते हुए कहा था कि किसी भी आतंकी और इस घटना के दोषियों बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष राहिल शरीफ अफगानिस्तान के दौरे पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications