Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक

Pakistan Energy Crisis: बड़ी-बड़ी डींगे हांकने के लिए मशहूर पाकिस्तानी सरकार अब दोहरी मार झेल रही है। एक तरफ तो पीस टॉक फेल होने पर इंटरनेशनल बेइज्जती हुई और दूसरी तरफ अब आम जनता का सब्र जवाब दे चुका है। दरअसल Karachi शहर में भयंकर गैस कटौती के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर खाना बनाने के समय गैस न मिलने से रोज़मर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। लोग रात को सो नहीं पा रहे और खाने-पीने की किल्लत भी शुरू हो चुकी है।

दो हफ्तों से गैस की किल्लत

पिछले दो हफ्तों से कराची के लोग लगातार अचानक होने वाली गैस लोड शेडिंग (नियमित कटौती) से परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को घर पर खाना बनाने के लिए दूसरे विकल्प ढूंढने पड़ रहे हैं। इस वजह से शहर के रेस्टोरेंट, ढाबे, स्ट्रीट फूड स्टॉल और एलपीजी स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रेस्टोंरेंट भी अब लकड़ी के चूल्हे और तंदूर पर शिफ्ट होने लगे हैं। रोटी और नान जैसे बेसिक खाने के लिए भी लंबी लाइनें लग रही हैं, वहीं गैस रिफिल के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।

Pakistan Energy Crisis

महिलाओं और छात्रों पर सबसे ज्यादा असर

इस गैस संकट का सबसे ज्यादा असर घरों में महिलाओं पर पड़ा है, क्योंकि खाना बनाने की जिम्मेदारी अक्सर उन्हीं पर होती है। साथ ही, बिजली और पानी की दिक्कतों के बीच पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी काफी परेशानी हो रही है, खासकर जब उनकी परीक्षाएं चल रही हैं। कई इलाकों में एलपीजी की कमी ने हालात और खराब कर दिए हैं, जिससे लोगों के पास विकल्प बहुत कम रह गए हैं।

सप्लाई नहीं दे पा रही कंपनी

लोगों ने Sui Southern Gas Company (SSGC) पर आरोप लगाया है कि वह अपने तय शेड्यूल के मुताबिक सुबह 6 बजे से रात 10:30 बजे तक गैस सप्लाई देने में फेल रही है, साथ ही सरकार भी कंपनी का ही साथ दे रही है। हालांकि, SSGC ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि खाने के समय गैस की सप्लाई ठीक से दी गई थी। कंपनी का दावा है कि सिस्टम में गैस की मात्रा (लाइन पैक) पर्याप्त है और गैस का दबाव भी सही स्तर पर है।

शिकायतों से मुकर गई कंपनी

SSGC ने यह भी कहा कि उन्हें आज किसी भी इलाके से बड़ी शिकायत नहीं मिली है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है, जहां लोग लगातार गैस की कमी से जूझ रहे हैं। इस पूरे मामले ने पाकिस्तान में राजनीतिक माहौल को भी गरमा दिया है। लोग अब सीधे शहबाज शरीफ की सरकार और मुनीर के प्रशासन पर इसका ठीकरा फोड़ रहे हैं। वहीं आर्मी इलाकों में गैस और बिजली की सप्लाई बराबर हो रही है।

पंजाब में भी बिजली संकट गहराया

इसी बीच, Punjab में भी बिजली संकट गहराता जा रहा है। शहरों और गांवों दोनों जगहों पर बिजली की कटौती हो रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब है। Multan Electric Power Company (MEPCO) के तहत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगहों पर रोज 16 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। Muzaffargarh और Khanewal जैसे जिलों से लगातार बिजली जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

ईरान के तनाव से कितनी बढ़ी समस्या

हाल ही में हुई अमेरिका ईरान की जंग ने पाकिस्तान की गैस और बिजली सप्लाई को बुरी तरह तोड़ कर रख दिया है। अगर पाकिस्तान में जल्द ही ये मामला नहीं सुलटता है तो पाकिस्तान में अगले 25-30 दिन में गैस की सप्लाई अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच सकती है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+